फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2022 Puja: देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन कब से होगा शुरू? जानें महत्व और पूजा विधि

Wed, 29 Jun 2022 10:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 29 Jun 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
sawan somwar 2022 date puja vidhi know somwar fasting dates importance off worship
सावन 2022 कब से होगा शुरू - फोटो : iStock

Sawan Somwar 2022 Puja: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का पांचवा महीना देवों के देव महादेव का प्रिय महीना यानी सावन होता है। भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। वैसे तो ये पूरा माह महादेव को समर्पित होता है। इस पूरे माह में शिव शम्भू की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं, यदि कोई श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन माह में महादेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए... 

sawan somwar 2022 date puja vidhi know somwar fasting dates importance off worship
सावन 2022 कब से होगा शुरू - फोटो : iStock
कब से शुरू हो रहा है सावन 2022 ?

पंचांग के अनुसार, भोलेनाथ का प्रिय माह सावन 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त हो रहा है। 

sawan somwar 2022 date puja vidhi know somwar fasting dates importance off worship
सावन 2022 कब से होगा शुरू - फोटो : iStock
सावन 2022 में कितने सोमवार हैं ?


इस साल सावन माह में कुछ चार सोमवार पड़ रहे हैं। 

सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार -  01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन का अंतिम सोमवार - 08 अगस्त 2022,  सोमवार

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan somwar 2022 date puja vidhi know somwar fasting dates importance off worship
सावन 2022 कब से होगा शुरू - फोटो : istock

सावन का महत्व
सावन हिंदी कैलेंडर के अनुसार पांचवां महीना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये माह भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए बेहद ही खास होता है। जो व्यक्ति सावन के हर सोमवार को व्रत रखता है और शिव जी की उपासना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही कहा जाता है कि कुंवारी लड़कियां यदि सोमवार के व्रत को विधि-विधान से करती हैं तो उन्हें शिव जी की तरह वर की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
sawan somwar 2022 date puja vidhi know somwar fasting dates importance off worship
सावन 2022 कब से होगा शुरू - फोटो : अमर उजाला
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन में करें ये काम 

सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को विधि-विधान से पूजा करें। शिव जी को बेल पत्र और जल चढ़ाएं। भोलेनाथ के मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करने से दोगुना पुण्य मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed