भगवान शिव को सावन का महीना अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि अगर इस महीने महादेव की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाए, तो वह अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। इसी वजह से सभी शिव भक्त पूरे साल इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सावन का महीना काफी खास होता है। इस दौरान वर्षा ऋतु के कारण पूरी प्रकृति हरी भरी हो जाती है। दुल्हन जिस प्रकार से अपना श्रृंगार करती है। ठीक उसी तरह सावन के महीने में प्रकृति भी हरे-भरे पेड़-पौधों और फूलों से अपना श्रृंगार करती है। मान्यता है कि सावन के महीने में अगर कुछ विशेष उपायों को किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में खूब तरक्की होती है। आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस वर्ष सावन के महीने की शुरुआत 25 जुलाई 2021 रविवार के दिन से हो रही है। उसका पहला सोमवार 26 जुलाई के दिन पड़ेगा। यदि आपको भी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आप भी सावन के इन उपायों को अपना सकते हैं।
Sawan 2021: सावन के इन उपायों से होने लगेगी आपके जीवन में तरक्की, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन