फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021: सावन के इन उपायों से होने लगेगी आपके जीवन में तरक्की, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Sat, 24 Jul 2021 12:00 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 24 Jul 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2021 date these Sawan remedies will remove financial difficulties from your life
सावन 2021 - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव को सावन का महीना अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि अगर इस महीने महादेव की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाए, तो वह अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। इसी वजह से सभी शिव भक्त पूरे साल इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सावन का महीना काफी खास होता है। इस दौरान वर्षा ऋतु के कारण पूरी प्रकृति हरी भरी हो जाती है। दुल्हन जिस प्रकार से अपना श्रृंगार करती है। ठीक उसी तरह सावन के महीने में प्रकृति भी हरे-भरे पेड़-पौधों और फूलों से अपना श्रृंगार करती है। मान्यता है कि सावन के महीने में अगर कुछ विशेष उपायों को किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में खूब तरक्की होती है। आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस वर्ष सावन के महीने की शुरुआत 25 जुलाई 2021 रविवार के दिन से हो रही है। उसका पहला सोमवार 26 जुलाई के दिन पड़ेगा। यदि आपको भी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आप भी सावन के इन उपायों को अपना सकते हैं।

Sawan 2021 date these Sawan remedies will remove financial difficulties from your life
सावन 2021 - फोटो : अमर उजाला

यदि आपके घर में लंबे समय से पैसों को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। कारोबार और नौकरी के क्षेत्र में ठीक प्रकार से धन अर्जित नहीं कर पा रहें हैं। ऐसे में आपको सावन सोमवार के दिन एक बेल के पेड़ के नीचे खड़े होकर जरूरतमंद लोगों को खीर और घी का दान करना चाहिए। इसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। कुछ ही समय बाद व्यक्ति के जीवन से आर्थिक संकट दूर हो जाता है। 

Sawan 2021 date these Sawan remedies will remove financial difficulties from your life
सावन 2021 - फोटो : Social media

यदि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण नहीं हो रही है। ऐसे में आपको सावन माह में एक छोटा सा पारद शिवलिंग लेकर आना चाहिए। उसे अपने मंदिर में स्थापित कर लें और रोज उसको दूध, दही, घी,  शहद और गंगाजल से स्नान कराएं। इसे करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना महादेव पूर्ण करते हैं और उसके जीवन से गरीबी दूर हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2021 date these Sawan remedies will remove financial difficulties from your life
भगवान शिव - फोटो : Pixabay

यदि आपके दांपत्य जीवन में समस्याएं आ रही हैं। पति-पत्नी के बीच ठीक ढंग से तालमेल नहीं बन पा रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सावन भर जल में थोड़ा केसर डालें और उससे भगवान शिव का जलाभिषेक करें। सावन के सोमवार और मंगलवार के दिन सुहाग का सामान किसी सुहागिन को जरूर दें। ऐसा करने से पति और पत्नी के जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं और खुशहाली आती है।

विज्ञापन
Sawan 2021 date these Sawan remedies will remove financial difficulties from your life
सावन 2021 - फोटो : अमर उजाला

यदि आपको संतान से जुड़ी समस्या सता रही है। इसके समाधान के लिए आपको सावन भर शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना चाहिए। इसे करने से संतान से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। अगर आप बार-बार बीमार होते रहते हैं और बीमारियां आपका पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे में आपको दूध और जल मिलाकर उसमें थोड़ा काला तिल डालना चाहिए और उससे शिवलिंग का अभिषेक करें। कुछ ही समय बाद इसका असर दिखने लगेगा और बीमारियां आनी बंद हो जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed