फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raviwar ke Upay: रविवार के दिन करें ये छोटा सा काम, सूर्य देव की कृपा से हर काम में मिलेगी तरक्की

Sun, 15 May 2022 10:50 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 May 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Raviwar ke Upay in to get blessings of surya dev you will get progress in every work
रविवार के दिन करें सूर्य देव की पूजा - फोटो : iStock

Raviwar ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन का अलग-अलग महत्व होता है। जिस प्रकार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है, ठीक उसी प्रकार रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया गया है। धार्मिक मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में सूर्यदेव को सफलता, आत्मविशवास, पिता, गुरु, सेहत का कारक माना गया है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में हो तो जातक आत्मविश्वासी, अच्छा लीडर और सेहतमंद होता है। जिनका सूर्य मजबूत होता है वो लोग अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य की कृपा जीवन में अपार सुख-समृद्धि लाती है। ऐसे में यदि कुंडली में सूर्य निर्बल है तो कुछ उपाय जरूर कर लेना चाहिए, क्योंकि सूर्य के कमजोर होने पर तरक्की में तमाम तरह कि रुकावटें आती हैं। चलिए जानते हैं सूर्य को मजबूत करने के उपाय के बारे में....  

Raviwar ke Upay in to get blessings of surya dev you will get progress in every work
रविवार के दिन करें सूर्य देव की पूजा - फोटो : iStock
रविवार के दिन इन चीजों का करें दान 

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार को कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, रविवार के दिन तांबे के बर्तन, गुड़, लाल चंदन, गेहूं, लाल कपड़ा, लाल चंदन का दान करें। मान्यता है कि इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होगा और रुके हुए काम तेजी से बनने लगेंगे।

Raviwar ke Upay in to get blessings of surya dev you will get progress in every work
रविवार के दिन करें सूर्य देव की पूजा - फोटो : iStock
सूर्य को अर्ध्य दें 

प्रतिदिन उगते सूर्य को अर्ध्य देना सबसे उत्तम माना जाता है। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही ये उपाय कुंडली में सूर्य को मजबूत करता है और इससे जीवन में शुभ फल मिलने लगते हैं। सूर्य को अर्ध्य देते समय तांबे के लोटे का उपयोग करना ज्यादा फलदाई होता है। साथ ही जल में लाल रंग के फूल, चावल और लाल मिर्च के कुछ दाने डाल लें। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है और तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा एक-एक करके सारे काम बनने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raviwar ke Upay in to get blessings of surya dev you will get progress in every work
रविवार के दिन करें सूर्य देव की पूजा - फोटो : iStock

इन मंत्रों का करें उच्चारण
वैसे तो रोजाना सूर्य को अर्ध्य देना चाहिए, लेकिन रोजाना संभव न हो तो रविवार के दिन सूर्य को अर्ध्य जरूर दें। रविवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं। नीचे कुछ सूर्य मंत्र दिए गए हैं, जल चढ़ाते समय इसका उच्चारण आप कर सकते हैं....  

ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा

विज्ञापन
Raviwar ke Upay in to get blessings of surya dev you will get progress in every work
रविवार के दिन करें सूर्य देव की पूजा - फोटो : iStock

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed