Rudraksha: परंपरागत रूप से प्रार्थना और पूजा के उद्देश्य के लिए उपयोग किए जाने वाले रुद्राक्ष का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इसका भारत में ऋषि मुनियों के साथ भी संबंध है और माना जाता है कि उनके पास आध्यात्मिक शक्तियां हैं। देवों के देव महादेव कहे जाने वाले भगवान शिव और रुद्राक्ष का गहरा संबंध है। भगवान शिव को लेकर कई सारी पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। आपने भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला धारण किए हुए देखा होगा। भगवान शिव से जुड़े होने के कारण रुद्राक्ष को बहुत ही पवित्र माना जाता है। रुद्राक्ष को धारण करने मात्र से ही जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसूओं से हुई थी। इसलिए इस भगवान शिव का स्वरूप माना गया है। प्राणियों के कल्याण के लिए जब कई सालों तक ध्यान करने के बाद भगवान शिव ने आंखें खोलीं, तब आंसुओं की बूंदे गिरीं और धरती मां ने रुद्राक्ष के पेड़ों को जन्म दिया। हालांकि धर्म, ज्योतिष और विज्ञान में भी रुद्राक्ष को पहनने के कई लाभ मिलते हैं लेकिन यह तभी अपना शुभ फल देता है जब इसे विधि-विधान से पहना जाए। आइए जानते हैं किन लोगों को रुद्राक्ष धारण करने से परहेज करना चाहिए।
Rudraksha: भूलकर भी ये लोग न धारण करें रुद्राक्ष, हो सकता है फायदे की जगह नुकसान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 06:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन