फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchak 2021: 12 फरवरी से शुरू हैं पंचक, भूलकर भी न करें ये, उठाना पड़ता है नुकसान

Fri, 12 Feb 2021 12:20 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 12 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Panchak 2021 Know the date time of beginning or end of Panchak and that you should not do any work during this
panchak

ज्योतिष शास्त्र में मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की गणना के करके किसी भी कार्य के लिए शुभ-अशुभ होने पर विचार किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार जिस तरह से ग्रहों की शुभ स्थिति में कोई भी कार्य करना लाभप्रद होता है, उसी तरह से जब ग्रहों का योग सही न हो तो कोई मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार जब पांच नक्षत्र धनिष्ठा आरंभ होकर शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र तक चलते हैं तो इस क्रम के समय को पंचक कहा जाता है। इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस बार पंचक 12 फरवरी से आरंभ हो रहे हैं। पंचक के समय में विशेष सावाधानी बरतना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि इस समय कौन-कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

Panchak 2021 Know the date time of beginning or end of Panchak and that you should not do any work during this
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पंचक लगने और समाप्त होने का समय


पंचक आरंभ समय- 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को प्रातः 2 बजकर 11 मिनट से।


पंचक समाप्ति समय- 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार रात 8 बजकर 57 मिनट पर।

Panchak 2021 Know the date time of beginning or end of Panchak and that you should not do any work during this
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बार लग रहा है चोर पंचक

यदि पंचक शनिवार से आरंभ होते हैं तो उन्हें मृत्यु पंचक कहा जाता है ये बहुत ही अशुभ माने जाते हैं। इस बार पंचक शुक्रवार को शुरू हो रहे हैं इसलिए इसे चोर पंचक कहा जाएगा, लेकिन यह पंचक भी अशुभ होता है। इस समय भी कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि इस समय क्या कार्य करने की होती है मनाही...

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchak 2021 Know the date time of beginning or end of Panchak and that you should not do any work during this
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंचक के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये कार्य
  • पंचक के दौरान व्यापारिक लेन-देन या फिर धन से संबंधित कोई नया कार्य नहीं करना चाहिए। 
  • पंचक के समय में लकड़ी से जुड़ा कार्य नहीं करना चाहिए। निर्माण कार्य के लिए नई लकड़ी भी नहीं खरीदनी चाहिए। 
  • पंचकों के दिनों में किसी भी तरह की दूरी वाली नई यात्रा की करने की मनाही होती है।
  • यदि पूरे पंचक लगे हो तो उस दौरान घर की छत नहीं बनवानी चाहिए।

पंचक में यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो बिना निवारण के अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए, अन्यथा पंचक दोष के कारण आपको बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। गरूण पुराण में इस बारे में उल्लेख किया गया है। इस बारे में किसी पंडित ज्योतिष से सलाह लेकर उचित निवारण के बाद ही मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed