फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदर्स डे विशेष: इन शहरों में हैं मां के पावन धाम, मां के नाम पर ही रखा गया है शहर का नाम

Sun, 10 May 2020 07:44 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 10 May 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
mothers day 2020 this places are named on mothers different forms know the significance importance of this places
मां दुर्गा इस संपूर्ण जगत की मां हैं

10 मई, रविवार को मडर्स डे है। मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। मां का जितना धन्यवाद किया जाए वो कम ही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा इस संपूर्ण जगत की मां हैं। मां के कई रूप हैं और देश दुनिया में मां के पावन धाम हैं। आज मदर्स डे के शुभ अवसर पर हम आपको भारत की कुछ शहरों के बारे में बताएंगे, जहां मां के विभिन्न स्वरूपों के पावन धाम हैं। इन शहरों की विशेष खासियत ये है कि इन शहरों का नाम मां के नाम पर ही रखा गया है। आइए, आज जानते हैं इन शहरों के बारे में.....


 

mothers day 2020 this places are named on mothers different forms know the significance importance of this places
मुंबई में मुंबा देवी का पावन मंदिर है - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

मुंबई

  • मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। यहां पर मुंबा देवी का पावन मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि मुंबा देवी मंदिर का निर्माण 400 साल पहले हुआ था। मुंबा देवी के नाम पर ही इस शहर का नाम रखा गया है। 



 

mothers day 2020 this places are named on mothers different forms know the significance importance of this places
चंडीगढ़ में मां चंडी का पावन मंदिर है - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़

  • चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। यहां पर मां चंडी का पावन मंदिर है। ये मंदिर चंडीगढ़ से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है, यहां पर मां चंडी के साथ ही भगवान शिव, भगवान श्रीराम,  राधा-कृष्ण और हनुमानजी की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
mothers day 2020 this places are named on mothers different forms know the significance importance of this places
नैनी मां मंदिर नैनीताल

नैनीताल

  • नैनीताल उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस जगह को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर मां का पावन शक्तिपीठ धाम है। धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने जब मां सती के शव के टुकड़े किए थे, तब मां की एक आंख नैनीताल में गिर गई थी। मां के इस पावन धाम को नैनी मां के मंदिर से जाना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि मां की आंख से निकले आंसुओं ने नैनी झील का रूप ले लिया था। मां नैनी के नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ गया।


 

विज्ञापन
mothers day 2020 this places are named on mothers different forms know the significance importance of this places
त्रिपुर सुंदरी मंदिर त्रिपुरा में है - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

त्रिपुरा

  • त्रिपुरा में मां का पावन शक्तिपीठ है। इस धाम को त्रिपुर सुंदरी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर माता सती के सीधे पैर के अंगुलियों के निशान आज भी मौजूद हैंं। मां त्रिपुर सुंदरी के नाम पर ही भारत के इस राज्य का नाम त्रिपुरा रखा गया है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed