फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kartik Purnima 2020 remember these things in kartik purnima

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 27 Nov 2020 06:16 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 27 Nov 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima 2020 remember these things in kartik purnima
हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा तिथि 30 नवंबर को पड़ रही है। हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-पुण्य करने का महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान और दान-पुण्य के कार्य जरूर करना चाहिए। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। हालांकि इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। दरअसल यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जो इतना प्रभावशाली नहीं है। कार्तिक पूर्णिमा इन चीजों को करने से मिलता है लाभ - 

विज्ञापन

Kartik Purnima 2020 remember these things in kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान ध्यान करने के बाद सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यदेव की करें आराधना

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करें। फिर स्नान ध्यान कर सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। जल में चावल और लाल फूल भी डाल दें। ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Purnima 2020 remember these things in kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना चाहिए। - फोटो : ani
कार्तिक पूर्णिमा का रखें व्रत

कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है। इस दिन गौ, अश्व और घी आदि के दान से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

विज्ञापन

Kartik Purnima 2020 remember these things in kartik purnima
अंबेडकरनगर के चहोड़ाघाट स्थित सरयू नदी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करने उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सत्यनारायण की कथा सुनें
कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण की कथा करवानी अथवा सुननी चाहिए। इस दिन भगवान को खीर और हलवे का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस दिन सत्यनारायण जी की कथा सुनने वाले जातकों को मोक्ष प्राप्त होता है। 

Kartik Purnima 2020 remember these things in kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर दान-पुण्य करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
जरूरतमंद लोगों को इन चीजों का करें दान

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होगा। आप कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेंगे। साथ ही सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

Kartik Purnima 2020 remember these things in kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पौधे की पूजा करें। - फोटो : अमर उजाला
तुलसी पौधे की करें पूजा
कार्तिक मास की पूर्णिमा की शाम को आप तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी माता का स्मरण करते हुए पौधे के चारो तरफ परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

नोट- इस लेख में दी गई जानकारी, तथ्य धार्मिक आस्थाओं और मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed