फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshtha Purnima 2022: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कर लें ये छोटा सा उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Tue, 14 Jun 2022 09:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 14 Jun 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2022 Date Time Jyeshtha Purnima upay for Wealth and Prosperity
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कर लें ये छोटा सा उपाय - फोटो : istock

Jyeshtha Purnima Upay 2022: इस साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 14 जून 2022, दिन मंगलवार को है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। इस तिथि को जेठ पूर्णिमा या जेठ पूर्णमासी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। जीवन सुख और समृद्धि के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करते हैं। ये दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, व्रत एवं दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी बड़ा मंगल और वट पूर्णिमा व्रत भी है। ऐसे में इस दिन पूजा अर्चना के साथ कुछ उपाय करने से विशेष लाभ प्राप्त होंगे। चलिए जानते हैं कि शुभ फल की प्राप्ति के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने चाहिए...

Jyeshtha Purnima 2022 Date Time Jyeshtha Purnima upay for Wealth and Prosperity
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कर लें ये छोटा सा उपाय - फोटो : अमर उजाला

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 2022 मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 जून, सोमवार, रात 09 बजकर 02 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समापन: 14 जून, मंगलवार, शाम 05 बजकर 21 मिनट पर

Jyeshtha Purnima 2022 Date Time Jyeshtha Purnima upay for Wealth and Prosperity
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कर लें ये छोटा सा उपाय - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी की पूजा 
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उनका हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दे जहां आप अपना धन रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2022 Date Time Jyeshtha Purnima upay for Wealth and Prosperity
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कर लें ये छोटा सा उपाय - फोटो : अमर उजाला
स्नान और दान

कहा जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप इस दिन स्नान और पूजा के बाद जरुरतमंदों को दान जरूर करें। 

विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2022 Date Time Jyeshtha Purnima upay for Wealth and Prosperity
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कर लें ये छोटा सा उपाय - फोटो : iStock

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान के बाद चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन आप किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती आदि का दान कर सकते हैं। इससे चंद्रमा मजबूत होता है, जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed