Indira Ekadashi 2020: इंदिरा एकादशी व्रत 13 सितंबर को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इंदिरा एकादशी व्रत आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। शास्त्रों में पितृ पक्ष के दौरान आने वाली इस एकादशी को पितरों को मोक्ष दिलाने वाली माना गया है।
2 of 8
इंदिरा एकादशी 2020
- फोटो : अमर उजाला
कहते हैं जो जातक यह व्रत अपने पितरों के निमित्त सच्ची श्रद्धा के साथ करता है उनके पितरों को फलस्वरूप मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर कोई पितर भूलवश अपने पाप के कर्मों के कारण यमराज के दंड का भागी रहता है तो उसके परिजनों के द्वारा यह एकादशी व्रत जरूर करना चाहिए।
3 of 8
इंदिरा एकादशी व्रत 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्रों में एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन विष्णु जी की आराधना से जुड़े कार्य जरूर करने चाहिए, ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उनके अनेक प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी आशीर्वाद पाने के लिए कौनसे उपाय करने चाहिए...
4 of 8
इंदिरा एकादशी व्रत 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
घर की सुख-शांति के लिए करें यह उपाय
इंदिरा एकादशी की शाम तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक लगाए और ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर में किसी भी तरह का संकट नहीं आता है।
5 of 8
इंदिरा एकादशी 2020
- फोटो : SELF
मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये काम
एकादशी पर भगवान विष्णु की पीले रंग के फूलों से पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। पीले रंग के पुष्प जगत के पालनहार विष्णु जी को बेहद ही प्रिय होते हैं।