फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holashtak 2022: आज से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूल कर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान

Thu, 10 Mar 2022 10:25 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 10 Mar 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
holashtak 2022 start and end date in hindi avoid these works in holashtak period
0 मार्च से लग रहा है होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

Holashtak 2022: होली का त्योहार आने वाला है। हिंदू धर्म में होली का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। हर साल हमारे देश में होली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका दहन होगा और 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। वहीं होली के आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। इस साल होलाष्टक का प्रारंभ आज यानी 10 मार्च से हो रहा है, जो 17 मार्च को होलिका दहन तक रहेगा और होलिका दहन के साथ होलाष्टक का समापन हो जाएगा। मान्यता है कि होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं कि इन 8 दिनों के होलाष्टक के दौरान कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए....  

holashtak 2022 start and end date in hindi avoid these works in holashtak period
0 मार्च से लग रहा है होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
होलाष्टक में क्यों नहीं करते शुभ काम ?
  • मान्यता के अनुसार कामदेव ने भगवान शिव की तपस्या भंग कर दी थी। इससे रुष्ट होकर उन्होंने प्रेम के देवता को फाल्गुन की अष्टमी तिथि के दिन ही भस्म कर दिया था। इसके बाद कामदेव की पत्नी रति ने शिव की आराधना की और कामदेव को पुनर्जीवित करने की प्रार्थना की, जिसके बाद शिवजी ने रति की प्राथना स्वीकार कर ली। महादेव के इस निर्णय के बाद जन साधारण ने हर्षोल्लास मनाया और होलाष्टक का अंत होलिका दहन के दिन हो गया। यही वजह है कि ये 8 दिन शुभ कार्यों के लिए वर्जित माने गए। 
holashtak 2022 start and end date in hindi avoid these works in holashtak period
0 मार्च से लग रहा है होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
होलाष्टक में नहीं करने चाहिए ये काम
  • कहा जाता है कि होलाष्टक में कभी भी विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत 16 संस्कार नहीं करने चाहिए। इसके अलावा फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर पूर्णिमा के मध्य किसी भी दिन नए मकान का निर्माण कार्य प्रारंभ न कराएं और न ही गृह प्रवेश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
holashtak 2022 start and end date in hindi avoid these works in holashtak period
0 मार्च से लग रहा है होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
  • मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के समय में नए मकान, वाहन, प्लॉट या दूसरे प्रॉपर्टी की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। होलाष्टक के समय में कोई भी यज्ञ, हवन आदि कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो ये कार्य होली के बाद या उससे पहले कर सकते हैं। 
विज्ञापन
holashtak 2022 start and end date in hindi avoid these works in holashtak period
0 मार्च से लग रहा है होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूल कर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
  • मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के समय में नौकरी परिवर्तन से बचना चाहिए। यदि नई जॉब ज्वाइन करनी है, तो उसे होलाष्टक के पहले या बाद में करें। ये भी कहा जाता है कि होलाष्टक के समय में कोई भी नया बिजनेस शुरु करने से बचना चाहिए। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए ये समय अच्छा नहीं माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed