फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते और दूर होगी धन से जुड़ी समस्या

Tue, 04 Apr 2023 05:09 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 04 Apr 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay to get lord hanuman blessings in hindi
Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay - फोटो : iStock

Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay: चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल 06 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन राम भक्त हनुमान की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली के भक्त व्रत रखते हैं और उनकी विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन वीर बजरंगबली के नाम मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही हनुमानजी की पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में समृद्धि आती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय इस प्रकार हैं- 

Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay to get lord hanuman blessings in hindi
Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay - फोटो : iStock

हनुमान जन्मोत्सव के दिन पीपल के 11 पत्तें लें और साफ पानी से धो लें। इसके बाद इन पत्तों पर चंदन से या कुमकुम से श्रीराम नाम लिखें। फिर इन पत्तों की माला बनाकर हनुमनजी को चढ़ाएं। इस उपाय से सभी तरह के दुख होते हैं और धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay to get lord hanuman blessings in hindi
Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay - फोटो : iStock

हनुमान जन्मोत्सव के दिन पान का बीड़ा मारुति नंदन को अर्पित करें। साथ ही किसी भी हनुमान मंदिर जाकर राम भक्त हनुमान के समक्ष एक सरसों के तेल का  दीपक और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर हनुमान जी का ध्यान करें और बजरंग बाण का पाठ करें। इससे हनुमानजी की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay to get lord hanuman blessings in hindi
Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay - फोटो : iStock

महाबली हनुमान के जन्म उत्सव पर मंदिर में जाकर हनुमान जी का दर्शन करें। फिर उनके सामने घी या तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमानजी प्रसन्न होंगे और आपको समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay to get lord hanuman blessings in hindi
Hanuman Janmotsav 2023 Ke Upay - फोटो : iStock

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में काली उड़द के 11 दाने, सिंदूर चमेली का तेल, फूल, प्रसाद आदि चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय से कुंडली के दोष दूर होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed