Eclipse 2025: साल 2025 में इस दिन लगेगा पहला ग्रहण, इस एक राशि के जातक की बढ़ेगी परेशानी
वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, लेकिन ज्योतिष की नजर में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आगामी वर्ष 2025 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। आइए इस लेख में साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस स्थिति में, चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है या पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग की दिखाई देता है।
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे की होगी। यह खगोलीय घटना सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। हालांकि, यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। सामान्यतः, सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है और इस दौरान कई धार्मिक कार्य और शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं। लेकिन चूकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए इन नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है।
इस चंद्र ग्रहण को यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, एशिया के कुछ हिस्सों और दक्षिणी उत्तरी ध्रुव में देखा जा सकेगा। भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा।
इस एक राशि पर पड़ेगा प्रभाव
साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक असर सिंह राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस दौरान इन जातकों को पारिवारिक कलह, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं और नुकीली चीजों का प्रयोग वर्जित होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।