फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली पर सूर्य ग्रहण का साया, लक्ष्मी पूजा पर क्या होगा असर? इतने बजे से लगेगा सूतक

Mon, 24 Oct 2022 06:57 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 06:57 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Solar Eclipse on Deepawali Know Its Effect on Lakshmi Puja Surya Grahan and Sutak Kal Timings
सूर्य ग्रहण का लक्ष्मी पूजन पर असर - फोटो : amar ujala

Diwali 2022 Surya Grahan Effect: आज दिवाली का पावन पर्व है। दिवाली के अगले ही दिन यानी 25 अक्तूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक ग्रहण होगा जिसे देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे प्रमुख त्योहार में से एक है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और गणेश जी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली पर सूर्य ग्रहण का साया भी पड़ रहा है। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से इस बार महापर्व के दौरान सूर्यग्रहण का साया रहेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। यह स्थिति 27 वर्ष  पूर्व भी हुई थी। अब 27 वर्ष बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी। ग्रहण हमेशा अमावस्या की तिथि को पड़ता है और  दिवाली भी अमावस्या तिथि को ही मनाई जाती है। वहीं ग्रहण शुरू होने से पहले सूतक काल भी शुरू हो जाता है ऐसे में दिवाली की रात से ही सूतक काल शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं दिवाली पूजा और लक्ष्मी पूजन पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा और कितने बजे से सूतक काल शुरू होगा। 


Kali Chaudas Puja 2022: क्यों मनाते हैं काली चौदस? जानें तिथि, मुहूर्त और काली पूजा का महत्व

Diwali 2022 Solar Eclipse on Deepawali Know Its Effect on Lakshmi Puja Surya Grahan and Sutak Kal Timings
सूर्य ग्रहण के कारण लक्ष्मी पूजा पर असर - फोटो : istock

सूर्य ग्रहण के कारण लक्ष्मी पूजा पर असर
रोशनी का पर्व दीपावली 24 अक्तूबर 2022 को है। दिवाली के अगले ही दिन यानि 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में दिवाली की रात से ही सूतक लगेगा। हालांकि ज्योतिषविदों के अनुसार सूर्य ग्रहण के कारण लक्ष्मी पूजन पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही  8 नवंबर 2022 को देव दिवाली के दिन साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 

Diwali 2022 Solar Eclipse on Deepawali Know Its Effect on Lakshmi Puja Surya Grahan and Sutak Kal Timings
सूतक काल का समय - फोटो : istock

सूतक काल का समय
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व आरंभ हो जाता है। इस हिसाब से 24 अक्तूबर की मध्यरात्रि से ही सूतककाल आरंभ हो जाएगा। सूतक काल का समय दिवाली की रात यानी 24 अक्तूबर की रात को 02:30 बजे से शुरू हो होगा जो अगले दिन 25 अक्तूबर की सुबह 04: 22 बजे समाप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Solar Eclipse on Deepawali Know Its Effect on Lakshmi Puja Surya Grahan and Sutak Kal Timings
27 साल बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण

27 साल बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण
ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार दीपावली पर 27 साल बाद सूर्य ग्रहण का साया पड़ रहा है। इससे पूर्व 1995 में दीपवाली के दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Solar Eclipse on Deepawali Know Its Effect on Lakshmi Puja Surya Grahan and Sutak Kal Timings
भारत में होगा आंशिक सूर्य ग्रहण - फोटो : रॉयटर्स

भारत में होगा आंशिक सूर्य ग्रहण
दिवाली के अगले दिन लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से देखने को मिलेगा।  सूर्य ग्रहण काअ आरंभ 25 अक्तूबर को दोपहर 02: 29 मिनट से शुरू होगा और सायं 06: 32 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि करीब 4 घंटे 3 मिनट की होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed