{"_id":"600306468ebc3e340624436d","slug":"chanakya-niti-quotes-shows-the-truth-of-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीति शास्त्र की कड़वी मगर सच्ची बातें दिखाती हैं जीवन की सच्चाई","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
नीति शास्त्र की कड़वी मगर सच्ची बातें दिखाती हैं जीवन की सच्चाई
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चाणक्य नीति में बताई गई ये बातें व्यक्ति के जीवन के हर पहलू को बहुत ही गहराई से स्पर्श करती हैं। नीतिशास्त्र में चाणक्य द्वारा कही गई बातें बहुत ही स्पष्ट होने के कारण कटु वचन भी कहलाती हैं। नीति शास्त्र की बातें कटु होने के साथ जीवन का सत्य हैं। आचार्य चाणक्य नें अपने जीवन में अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की परिस्थितियों का सामना किया जिसके कारण उन्हें हर मनुष्य के स्वाभाव और उससे जुड़ी बातों का बहुत अच्छा अनुभव था। अपने ज्ञान और अनुभव केे आधार पर चाणक्य ने व्यक्ति के जीवन की महत्वपूर्ण बातों के बारें में बताया है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जो मनुष्य को जीवन की सच्चाई दिखाती हैं।
2 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस जगह अकाल और सूखे की स्थिति है और उस जगह के लोग भूख से मर रहे हैं। उस स्थिति में यदि हवन में घी और अनाज की आहुति दी जाती है तो यह देश द्रोह के समान है। ऐसे लोग पूजा और मंत्रों के शुद्ध भाव का अपमान करते हैं। जहां लोग भूखे हो सर्वप्रथम भूखों को भोजन करवाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
3 of 5
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में अच्छे मित्र होना आवश्यक है लेकिन यह भी जीवन का एक कटु सत्य है कि प्रत्येक मित्रता के पीछे स्वार्थ छुपा होता है। नीतिशास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि ज्ञान ही मनुष्य का सबसे उत्तम मित्र है। यौवन और सौंदर्य तो कुछ समय का होता है परंतु ज्ञान से व्यक्ति अपने पूरे जीवन में हर कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना भी आसानी से कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
जो व्यक्ति भूतकाल के विषय में पछतावा और भविष्यकाल को लेकर चिंतित रहता है, वह कभी संतुष्ट और सुखी जीवन नहीं व्यतीत कर सकता है। चाणक्य के अनुसार मनुष्य को भूतकाल के पछतावे का त्याग करके, भविष्य की चिंता को छोड़ वर्तमान में जीना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति सदैव वर्तमान में जीता है।
विज्ञापन
5 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो मनुष्य अपने रहस्य दूसरों को बताता है, वह अपनी बर्बादी का कारण स्वयं होता है। इसलिए अपने जीवन में आवश्यक बातों को गुप्त रखना ही उचित रहता है। जो व्यक्ति पति-पत्नी, परिवार या व्यापार से जुड़ी बातों का जिक्र दूसरों के सामने करते हैं। उन्हें अपमान और नुकसान का सामना करना पड़ता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।