फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri and Ram Navami 2022 : नवरात्रि से है भगवान राम का नाता, जानिए श्रीराम की आराधना और महत्व

Sun, 10 Apr 2022 06:39 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Apr 2022 06:39 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri And Ram Navami 2022 Read Significance Importance Ramstuti And Aarti All In Hindi
नवरात्रि से है भगवान श्रीराम का गहरा नाता - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri and Ram Navami 2022 : दो गुप्त नवरात्रियों के अलावा चैत्र व शारदीय नवरात्रि पूरे माहौल से मनाई जाती है। इन दोनों नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विधान है। लेकिन दोनों ही नवरात्रि की नवमी और दशमी तिथि का संबंध भगवान राम से है। देखा जाए  तो चैत्र माह हिंदी कैलेंडर के अनुसार साल का पहला महीना होता है, इसी महीने भगवान राम का जन्म हुआ था। इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने रावण का वध शारदीय नवरात्रि की दशमी को किया था। इस तरह से चैत्र नवरात्रि का संबंध रामजन्म से और शारदीय नवरात्रि का संबंध राम की रावण पर विजय से है। आइए, हम आज जानते हैं दोनों नवरात्रि का संबंध राम से कैसे और इनमें राम की स्तुति कौन-सी करें...


नवरात्रि और रामनवमी का कनेक्शन

चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में मान्यता है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। वहीं, शारदीय नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक भगवान राम ने मां भगवती की पूजा की थी और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करके 10वें दिन लंका के राजा रावण का वध किया था। इस दिन भगवान राम की जीत हुई थी। इसी खुशी में हर साल शारदीय नवरात्रि में दशहरा मनाया जाता है। इस प्रकार से दोनों ही नवरात्रि भले ही मां दुर्गा को समर्पित मानी जाती हैं लेकिन दोनों का संबंध भगवान राम से भी है। 

Trending Videos
Chaitra Navratri And Ram Navami 2022 Read Significance Importance Ramstuti And Aarti All In Hindi
नवरात्रि से है भगवान श्रीराम का गहरा नाता - फोटो : अमर उजाला
राम स्तुति 

॥दोहा॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन
हरण भवभय दारुणं ।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥
श्री रामचन्द्र...

Chaitra Navratri And Ram Navami 2022 Read Significance Importance Ramstuti And Aarti All In Hindi
नवरात्रि से है भगवान श्रीराम का गहरा नाता - फोटो : iStock

कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं ।
पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि
नोमि जनक सुतावरं ॥
श्री रामचन्द्र...

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri And Ram Navami 2022 Read Significance Importance Ramstuti And Aarti All In Hindi
नवरात्रि से है भगवान श्रीराम का गहरा नाता - फोटो : iStock

भजु दीनबन्धु दिनेश दानव
दैत्य वंश निकन्दनं ।
रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल
चन्द दशरथ नन्दनं ॥
श्री रामचन्द्र...

विज्ञापन
Chaitra Navratri And Ram Navami 2022 Read Significance Importance Ramstuti And Aarti All In Hindi
नवरात्रि से है भगवान श्रीराम का गहरा नाता - फोटो : iStock

शिर मुकुट कुंडल तिलक
चारु उदारु अङ्ग विभूषणं ।
आजानु भुज शर चाप धर
संग्राम जित खरदूषणं ॥
श्री रामचन्द्र...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed