फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Maas 2022: चैत्र माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Sun, 20 Mar 2022 07:17 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 20 Mar 2022 07:17 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Maas 2022 do not eat sungar and sweet in Chaitra month know reason
चैत्र माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन - फोटो : iStock

हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है। भारतीय नव वर्ष की शुरुआत चैत्र मास से ही होती है। किसी भी नए माह की शुरुआत पूर्णिमा के बाद अगले दिन से होती है। इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा 17 मार्च को है और इसके अगले दिन यानी 18 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत हो रही है। 18 मार्च से शुरू हो रहा ये महीना 17 अप्रैल तक रहेगा। हर महीने की तरह इस महीने का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस महीने वसंत ऋतु का अंत होता है और ग्रीष्म ऋतु आरंभ होती है। चैत्र माह में ही सबसे पावन पर्व नवरात्रि पड़ती है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इसके अलावा इस माह में कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस महीने गुड़ और मिश्री का सेवन निषेध होता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...  

Chaitra Maas 2022 do not eat sungar and sweet in Chaitra month know reason
चैत्र माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन - फोटो : iStock
चैत्र माह में क्यों नहीं खाते गुड़ और मिश्री?

चैत्र माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं और व्रत के दौरान नमक का सेवन नहीं किया जाता। ऐसे में लोग ज्यादातर मीठी चीजों का सेवन करते हैं। गुड़ और मिश्री अत्यधिक मीठी होती हैं। इन दो मीठी चीजों का सेवन व्यक्ति के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए उसे इन दो चीजों के अलावा मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए।  

Chaitra Maas 2022 do not eat sungar and sweet in Chaitra month know reason
चैत्र माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन - फोटो : iStock
खट्टे फलों को भी न करें शामिल

मान्यता है कि चैत्र माह में मीठी चीजों के अलावा खट्टे फलों को भी शामिल न करें। इस महीने भारत में गर्मी और शर्दी का संधिकाल होता है। ऐसे में कम और संतुलित भोजन खाना ही सही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Maas 2022 do not eat sungar and sweet in Chaitra month know reason
चैत्र माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन - फोटो : iStock

क्यों नहीं करना चाहिए चाहिए इन चीजों का सेवन ?
चैत्र माह में नवरात्रि का पर्व भी होता है, जिसमें माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं और माता से ये मन्नत मांगते हैं कि उनका जीवन आनंदमय और खुशहाल रहे। साथ ही इस दौरान व्रत संकल्प साधना से महाशक्ति का संचय किया जाता है। कहते हैं कि इस माह में दिन में गर्मी और रात में सर्दी होती है, इसलिए शरीर को दैहिक तापमान के संतुलन के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ता है। ऐसे में खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
Chaitra Maas 2022 do not eat sungar and sweet in Chaitra month know reason
neem - फोटो : iStock
इन चीजों का करें सेवन 

चैत्र माह में शीतला माता के साथ नीम की पूजा की जाती है। प्रसाद रूप में भी नीम की पत्तियां खाई जाती हैं। इसके अलावा मौसम बदलने की वजह इस महीने कई बीमारियां भी होती हैं। ऐसे में नीम के पत्ते आदि का सेवन शरीर में वात-पित्त-कफ का संतुलन बेहतर बनाए रखता है। शीतला माता को रोगाणुओं का नाशक माना गया है। ऐसे में इस माह शीतला माता की पूजा करना और नीम की पत्तियों का सेवन लाभकारी माना गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed