{"_id":"5e5ddc058ebc3ef40065b4ef","slug":"braj-holi-special-barsana-dulhe-temple-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली पर ब्रज में जीवंत होती यह परंपरा, गोपियों से बचने के लिए यहां छिपे थे भगवान श्रीकृष्ण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
होली पर ब्रज में जीवंत होती यह परंपरा, गोपियों से बचने के लिए यहां छिपे थे भगवान श्रीकृष्ण
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 03 Mar 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रज की अद्भुत होली विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां होली से जुड़ी कई परंपराएं आज भी जीवंत होती है। इनमें एक परंपरा के अनुसार बरसाना में आज भी भगवान श्रीकृष्ण की लाठियों से पिटाई होती है। कटारा हवेली स्थित ब्रज दूलह मंदिर में ब्रज की राधा स्वरूप हुरियारी कृष्ण को लाठियां मारती हैं।
2 of 6
बरसाना के कटारा हवेली स्थित ब्रज दूलह मंदिर को रूपराम कटारा ने बनवाया था। तभी से उनके परिवार की महिलाएं ब्रज दूलह के रूप में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करती हैं। ब्रज में केवल यही ऐसा मंदिर है, जहां होली पर विग्रह श्रीकृष्ण पर लाठियां पड़ती हैं।
3 of 6
holi 2020
- फोटो : holi 2020
ब्रज दूलह मंदिर में पूजा केवल महिलाएं करतीं हैं। लठामार होली वाले दिन नंदगांव के हुरियारे कटारा हवेली पहुंच कर श्रीकृष्ण से होली खेलने को कहते हैं। कटारा परिवार द्वारा हुरियारों का स्वागत किया जाता है। उनको भाग और ठंडाई पिलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्रज दूलह मंदिर की सेवायत की राधा कटारा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण कटारा हवेली में ब्रज दूलह के रूप में विराजमान हैं। यहां सभी व्यवस्थाएं महिलाएं करती हैं। होली के दिन लठामार होली की शुरुआत ब्रज दूलह के साथ होली खेलते हुए होती है।
विज्ञापन
5 of 6
पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों को कई तरह से परेशान किया करते थे। कभी उनकी मटकी फोड़ देते तो कभी चीरहरण कर लेते। एक बार बरसाना की गोपियों ने कृष्ण को सबक सिखाने की योजना बनाई। उन्होंने कृष्ण को उनके सखाओं के साथ बरसाना होली खेलने का न्यौता दिया। श्रीकृष्ण और ग्वाल जब होली खेलने बरसाना पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बरसाना की गोपियां हाथ में लाठियां लेकर खड़ी हैं। लाठियां देख ग्वाल-बाल भाग गए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।