फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया के दिन करें ये काम, मिलेगा सौभाग्य का वरदान

Sun, 26 Apr 2020 02:57 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 26 Apr 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2020 how to get blessings of god what to do
अक्षय तृतीया 2020
वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन बेहद ही शुभ होता है। इस दिन किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलती है। आइए, आज हम आपको बताते हैं इस दिन क्या करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

 

Akshaya Tritiya 2020 how to get blessings of god what to do
दान करें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान बहुत ही शुभ होता है। धार्मिक ग्रंथों में दान के महत्व को बताया गया है। किए गए दान का कई गुना फल मिलता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें और जरूरतमंदो लोगों की मदद करें।

 
Akshaya Tritiya 2020 how to get blessings of god what to do
माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें
  • अक्षय तृतीया के पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को खुश करने के लिए श्री लक्ष्मी सूक्त और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2020 how to get blessings of god what to do
भगवान राम की पूजा करने से दूर होंगे दुख-दर्द
  • अक्षय तृतीया के दिन भगवान राम की पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करने से सभी दुख- दर्द दूर हो जाते हैं। जो लोग बीमारियों से परेशान हैं उन्हें इस पावन दिन विशेषकर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से बीमारियों से निजात मिलता है।
 

 


 
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2020 how to get blessings of god what to do

श्री रामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ करना चाहिए

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के पावन दिन श्री रामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ करना चाहिए। अरण्य कांड का पाठ करने से भगवान राम की भक्ति मिलती है। श्री रामचरितमानस के अरण्य कांड में भगवान राम ऋषियों और महान संतों को दर्शन देकर, जन्म जन्मांतर के पुण्य का फल देते हैं। अगर संभव हो तो इस दिन श्री रामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ अवश्य करें।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed