फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: भाग्यशाली होते हैं ये चार राशि वाले, जल्दी पाते हैं धन-दौलत, शौहरत और मुकाम

Sat, 27 Mar 2021 07:50 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 27 Mar 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
according to Astrology These 4 sign people are lucky get success sooner
चार भाग्यशाली राशियां - फोटो : rashifal

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, राशियां हमारे स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत सी बातें बताती हैं। कुछ राशि के जातक बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ये जातक अपने जीवन में उच्च पद, प्रतिष्ठा और बहुत सम्मान प्राप्त करते हैं। अन्य राशि के जातकों के मुकाबले इन्हें शीघ्र ही सफलता, धन-दौलत और शौहरत मिलती है। आइए जानते हैं कौनसी चार राशियों के जातक होते हैं बेहद भाग्यशाली। 

according to Astrology These 4 sign people are lucky get success sooner
राशि
वृष

यह राशि चक्र में दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। स्वामी शुक्र का प्रभाव हमेशा इन राशि के जातकों पर रहता है। इस राशि के जातक सुंदर, आकर्षक और किसी कला के गुणी होते हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इस राशि के स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव का असर इस राशि पर रहता है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।

according to Astrology These 4 sign people are lucky get success sooner
राशि
सिंह 

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, जिसे सौरमंडल का राजा भी कहा जाता है। स्वाभाविक है कि सूर्य के प्रभाव के कारण इस राशि वालों में भी नेतृत्व की अच्छी क्षमता देखी जाती है। इस राशि का तत्व अग्नि है इसलिए सिंह राशि वालों में गजब की ऊर्जा भी देखने को मिलती है। सूर्य को आत्मविश्वास प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है, जिस व्यक्ति की सिंह राशि होती है, उसमें आत्मविश्वास की अधिकता होती है। सूर्य के प्रभाव में आने के कारण ऐसे जातक बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे जातकों को जीवन धन-दौलत, अपार सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to Astrology These 4 sign people are lucky get success sooner
राशि
धनु 

धनु राशिचक्र की नवम राशि है। इस राशि के जातक ज्ञानी होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति इन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाता है, वहीं अग्नि तत्व के प्रभाव के कारण इस राशि वाले ऊर्जावान भी होते हैं। इस राशि के जातक जो ठान लेते हैं उसे करके दिखाने की क्षमता रखते हैं। इन्हें नेतृत्व करने में आनंद आता है और इसलिए शीर्ष पर पहुंचने के लिए यह कड़ी मेहनत भी करते हैं। यह समाज और अपने प्रति ईमानदार होते हैं जिसके कारण लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं। इस राशि से संबंधित लोग अच्छे सलाहकार भी होते हैं। इनका आशावादी रवैया, वाणी की मिठास, ईमानदारी, साहसी प्रवृति और ऊर्जा इन्हें जबरदस्त लीडर बनाती है। 

विज्ञापन
according to Astrology These 4 sign people are lucky get success sooner
राशि
कुंभ 

कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनि के प्रभाव के कारण कुंभ राशि वाले जातक भी न्यायप्रिय होते हैं, इस राशि वाले कभी भी किसी के साथ गलत व्यवहार या धोखा नहीं करते हैं। इस राशि के लोगों में समाज कल्याण की भावना भी इस राशि के लोगों में देखने को मिलती है। संवेदनशीलता, आकर्षक स्वभाव, मजबूत इच्छाशक्ती, न्यायप्रियता, दूरर्दर्शिता और एक अच्छे मार्गदर्शक के गुण इन्हें श्रेष्ठ लीडर बनाते हैं। शनिदेव की कृपा होने के कारण इस राशि के जातकों को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed