फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप, नहीं रहेगी रुपयों-पैसों की कमी

Fri, 26 Mar 2021 04:55 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 26 Mar 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Chant mantras according to the zodiac to get the blessings of Goddess Lakshmi
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के मंत्र - फोटो : Social Media

हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहता है, क्योंकि मां लक्ष्मी धन-धान्य की देवी हैं। इन्हीं की कृपा से व्यक्ति को धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जिन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है उनके घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। यही कारण है कि लोग तरह-तरह से पूजा पाठ करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के प्रयत्न करते हैं। हमारे धार्मिक ग्रंथों में मंत्रों की शक्ति का बहुत महत्व माना गया है। मंत्र जाप से देवी-देवताओं की कृपा बहुत आसानी से पाई जा सकती है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करते हैं तो यह और भी ज्यादा शुभफलदायक रहता है। यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आपकी रुपयों पैसों से संबंधित सभी समस्याएं दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को किस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

Trending Videos
Chant mantras according to the zodiac to get the blessings of Goddess Lakshmi
लक्ष्मी जी

राशि के अनुसार मंत्र जाप

मेष, वृषभ, मिथुन

  • मेष राशि के  जातकों को मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ ऐं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • वृषभ राशि के जातक यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें लक्ष्मी जी के इस "ॐ ऐं क्लीं श्रीं" मंत्र का जाप कम से कम एक माला करना चाहिए। 
  • मिथुन राशि जातको के लिए मां लक्ष्मी के इस "ॐ क्लीं ऐं सौं:" मंत्र का जाप करना बहुत शुभफलदायी रहेगा।
Chant mantras according to the zodiac to get the blessings of Goddess Lakshmi
लक्ष्मी देवी

कर्क, सिंह, कन्या

  • कर्क राशि के जातकों को मां महालक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए उनके इस "ॐ ऐं क्लीं श्रीं" मंत्र का जाप करना चाहिए। 
  • सिंह राशि के जातक यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें इस "ॐ ह्रीं श्रीं सौं:" मंत्र का जाप करना चाहिए। 
  • कन्या राशि को जातकों को लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ श्रीं ऐं सौं:" मंत्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chant mantras according to the zodiac to get the blessings of Goddess Lakshmi
धन पाने के लिए राशि के अनुसार लक्ष्मी जी के मंत्रो का करें जाप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तुला, वृश्चिक, धनु

  • तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए मां महालक्ष्मी के इस "ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं " मंत्र का जाप करना लाभप्रद रहता है। 
  • वृश्चिक राशि को जातकों को लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि प्राप्त करने के लिए उनके इस ''ॐ ऐं क्लीं सौं:'' मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • धनु राशि के जातकों के लिए "ॐ ह्रीं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना शुभ रहता है। 
विज्ञापन
Chant mantras according to the zodiac to get the blessings of Goddess Lakshmi
राशि के अनुसार करें लक्ष्मी जी के मंत्रो का जाप(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मकर, कुंभ, मीन

  • मकर राशि के जातकों को मां महालक्ष्मी के "ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • कुंभ राशि के जातकों लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति करने के उनके "ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • मीन राशि के जातक यदि लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें लक्ष्मी जी के "ॐ ह्रीं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।


सबसे पहले प्रातः उठकर पूजा के स्थान पर धूप दीप प्रज्वलित करें इसके बाद भगवान को पुष्प, अक्षत, प्रसाद आदि अर्पित करें, तत्पश्चात आसन बिछाकर पूर्वदिशा की ओर मुख करके बैठें। मंत्र जाप के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग करें। एक बार में कम से कम एक माला मंत्र का जाप अवश्य करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed