फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब आपके हाथ से गिरने लगे ये चीजें तो समझिए होने वाला है अपशगुन

Tue, 16 Jan 2018 09:23 AM IST
रामकृष्ण शास्त्री, ज्याेतिषाचार्य
रामकृष्ण शास्त्री, ज्याेतिषाचार्य Updated Tue, 16 Jan 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
When these things start falling from your hands sign are not good

हाथ से खाना गिर जाए या गैस पर रखा दूध बाहर आ जाए, तो इसे हम सामान्य बात समझकर नजरअंदाज ही कर देते हैं। वास्तु एवं ज्योतिषशास्‍त्र में खाद्य पदार्थों के गिरने को शुभ-अशुभ संकेत से जोड़कर देखा जाता है। साधारण से दिखने वाले ये संकेत हमें आने वाली परेशानियों की जानकारी देते हैं। दूध को चंद्रमा से जोड़कर देखा गया है। ज्योतिषशास्‍त्र के अनुसार, उबलते दूध का गिरना सुख-समृद्वि के क्षीण होने का संकेत भी है। यह परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक परेशानियां बढ़ने का भी इशारा होता है। धार्मिक मान्यतानुसार, दूध या उससे बने पदार्थों के गिरने का मतलब होता है कि परिवार पर वित्तीय संकट आने वाला है। 


 
When these things start falling from your hands sign are not good

दैनिक जीवन में नमक का महत्वपूर्ण स्थान होता है। नमक हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ, पूजा-पाठ और नजरदोष को दूर करने के भी काम आता है। बुल्गारिया, यूक्रेन और रोमानिया जैसे देशों में इसे दुर्भाग्य और विवाद का सूचक समझा जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्‍त्र कहता है कि यदि हाथ से नमक गिरे, तो शुक्र और चंद्रमा केकमजोर होने का संकेत है। यदि आपसे काली मिर्च बिखर जाए, तो किसी निकट संबंधी से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। 


 
When these things start falling from your hands sign are not good

गेहूं, चावल या अन्य खाद्य पदार्थ का बिखरना या गिरना देवी अन्नपूर्णा व देवी लक्ष्मी के रुष्ट होने का सूचक है। अगर अनजाने में अनाज गिर जाएं, तो इन्‍हें उठाकर माथे से लगाकर जाने-अनजाने की गई गलती की क्षमा मांग लेनी चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
When these things start falling from your hands sign are not good
खाने के तेल का गिरना भी शुभ नहीं माना जाता। यह इस बात का संकेत है कि परिवार पर कोई बहुत बड़ा कर्ज आने वाला है। यह घर में दरिद्रता का भी संकेत होता है। पूजा करते समय यदि पूजा की सामग्री या आरती की थाली नीचे गिर जाए, तो माना जाता है कि पूजा स्वीकार नहीं हुई है। यह आने वाले समय में किसी विपत्ति के आने का भी संकेत है। पूजा के दौरान दीये का बुझना भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में भगवान से प्रार्थना करें कि वो आपके साथ सब कुछ अच्‍छा करें। 
 
विज्ञापन
When these things start falling from your hands sign are not good

अगर सुहाग की निशानी सिंदूर जमीन पर गिरकर  बिखरकर जाए, तो इसका मतलब है कि पति पर कोई विपत्ति आने वाली है अथवा आपके पति के साथ दुर्घटना भी हो सकती है। यह धन या व्‍यापार से संबंधित नुकसान होने का भी सूचक है। यदि पास रखा पानी का गिलास हाथ लगकर गिर जाता है, तो यह भी अशुभ संकेत है। इसका अर्थ होता है कि कोई बीमारी आपको परेशान करने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed