{"_id":"571889af4f1c1bbc638b4889","slug":"what-you-will-be-in-next-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगले जन्म में अमीर बनने की तैयारी कर लीजिए इसी जन्म में","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
अगले जन्म में अमीर बनने की तैयारी कर लीजिए इसी जन्म में
Thu, 21 Apr 2016 02:52 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
परामनोवैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑटो या ट्रक पर लिखी शायरी 'दूसरों की ऐश देखकर हैरान न हो, खुदा तुझे भी देगा परेशान न हो' आपने पढ़ी तो होगी ही। इस शायरी में एक गहरा रहस्य छुपा है जो दार्शनिक और परामनोविज्ञान की दृष्टि से समझा जा सकता है। यह उम्मीद की एक रोशनी दिखाती जो बताती है कि आप कभी न कभी अमीर बनेंगे तो यह बात पूरी तरह सही है। आप भले ही गरीब हों लेकिन यह जरुरी नहीं कि आप हमेशा गरीब ही रहेंगे या जो व्यक्ति आज अमीर है वह कल भी अमीर रहेगा।
आत्मा का सफर यूं चलता रहता है
2 of 5
परामनोवैज्ञानिक
सृष्टि में ऐसा नियम है कि कुछ भी स्थायी नहीं होता है इसलिए आप हमेशा अपनी सोच और बुद्धि को उस दिशा में लगाए रखें जो आप बनना चाहते हैं क्योंकि आप जो कुछ भी हैं या जो कुछ बनना चाहते हैं उसके लिए कोई दूसरा नहीं आप स्वयं जिम्मेदार होते हैं। वेदांत दर्शन और गीता में कहा गया है कि आत्मा नित्य और शाश्वत है इसका अंत नहीं होता है। यह एक शरीर को त्यागता है तो अपने पुराने शरीर के अनुभव और ज्ञान को समेट कर अगले सफर पर यानी शरीर की तलाश में चल पड़ता है।
अगले जन्म का आधार
3 of 5
परामनोवैज्ञानिक
कई बार ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती है कि छोटे से बड़े गणित में बड़े-बड़े ज्ञानियों को टक्कर देते हैं, कोई उल्पायु में संगीत का ज्ञाता बना जाता है। पाश्चात्य वैज्ञानिक मानते हैं कि दरअसल ऐसा इसलिए संभव होता है कि उनके अवचेतन मन में पूर्व जन्म की स्मृति जग उठती है। यानी व्यक्ति के पूर्वजन्म के अनुभव, ज्ञान और संस्कार व्यक्ति के अगले जन्म का आधार बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह तय कीजिए अगले जन्म में क्या बनेंगे
4 of 5
परामनोवैज्ञानिक
पुराणों में बताया गया है कि मृत्यु के समय जिस व्यक्ति की जैसी भावना रहती है उसी के अनुसार उसे नया शरीर मिलता है। इसलिए अगर आप इस जन्म में गरीब हैं तो अपनी बुद्धि और सोच को एक अमीर की तरह रखिए और अपने अंदर अमीर बनने की चाहत को बनाए रखिए। आपकी चाहत आपको अमीर बनाएगी इसी तरह अगर आप गायक, चित्रकार या व्यवसायी बनना चाहते हैं तो अपनी बुद्ध उसी में लगाइये।
विज्ञापन
वासना के अनुरूप अगला जीवन
5 of 5
परामनोवैज्ञानिक
भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है ' यं यं वापि स्मरण भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम। तं तमेवैति सदा तद्भावभावितः।। यानी जीवितावस्था में जो वासना अत्यधिक प्रबल होगी वह मृत्युकाल में अव्याहत रहती है। उस वासना के अनुरूप ही हमारा अगला जीवन निर्धारित होता है। कहने का मतलब यह है कि हम भविष्य में कौन सा रूप धारण करेंगे यह इससे जाना जा सकता है। हम अपने विचार, अपने धर्म एवं अपनी इच्छाओं के द्वारा ही आने वाले जीवन का निर्माण करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।