हम सभी के घर में तिजोरी होती है, जिसमें हम लोग अपने कीमती सामान और पैसा रखते हैं। हर किसी की चाहत होती है कि उसकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहे। कभी उसके पास पैसे की कमी न आए। आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी टोटके बताएंगे जिससे आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपके घर धन की बरसात होगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
अपनी तिजोरी में एक पीपल के पत्ते पर देशी घी और लाल सिंदूर को मिलाकर उससे ऊँ लिखें। इस पत्ते को तिजोरी में वहां रखें जहां आप अपना धन रखते हैं। आपको ऐसा लगातार 5 शनिवार तक करना होगा। ऐसा करने से आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
अपने गल्ले या तिजोरी में एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर जहां आप पैसे रखते हैं उस जगह पर रख दें। इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती चली जाएगी।
अपनी तिजोरी के अंदर ग्यारह दाने काली गुंजा के पवित्र करके रखें। इसके अलावा हमेशा धन रखने वाली जगह पर या तिजोरी में हमेशा चमकदार लाल कपड़ा बिछाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है।
शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में थोड़ी सी केसर, 5 कौड़ी को चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी में रखें। इसके साथ ही हल्दी की गांठें भी रख दें। आपको इसका असर कुछ ही दिनों में साफ दिखने लगेगा।