{"_id":"581b1dfd4f1c1bd6354360ae","slug":"haunted-place-in-uttar-pradesh-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के 6 भुतहा स्थान, कभी भूतों का सामना करना हो तो चले जाएं","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
लखनऊ के 6 भुतहा स्थान, कभी भूतों का सामना करना हो तो चले जाएं
Fri, 04 Nov 2016 10:59 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सिकंदर बाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विज्ञान भूत प्रेतों को नहीं मानता लेकिन कुछ तो है जो इस भौतिक दुनिया से परे है और अनदेखा होते भी हमारे बीच अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाता है। जहां इस तरह की चीजें होती हैं वह स्थान भुतहा और हॉन्टेड कहलाने लगता है। दुनिया के हर शहर और गांव में कुछ स्थान ऐसे होते हैं जिनको लेकर लोगों के मन में डर बना रहता है। यह आपके घर और शहर के पास भी हो सकता है अगर आप लखनऊ के निवासी हैं तो आपके शहर के इन 6 स्थानों के बारे में जरूर जान लें क्योंकि इन स्थानों पर कुछ तो है जिसके कारण लोग इन्हें भुतहा और हॉन्टेड मानते हैं।
लखनऊ के 6 भूतहा स्थान, कभी भूतों से सामना करना हो तो चले जाएं
2 of 7
चिकित्सालय
लखनऊ का बलरामपुर अस्पताल कभी भुतहा माना जाता था। ऐसी बातें सुनने में आती है कि इस अस्पताल में भूत-प्रेत भी डॉक्टर बनकर मरीजों का उपचार किया करते थे। इस संदर्भ में एक पुरानी कहानी है कि एक महीला का ऑपरेशन होना था लेकिन उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। एक डॉक्टर को बुलाया गया और जब डॉक्टर मरीज के पास पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए कि महीला का ऑपरेशन हो चुका था। यह ऑपरेशन किसने किया यह किसी को नहीं पता था। इस अस्पताल में अजीबो गरीब आवाजें भी सुनाई देती थी। हलांकि अब इस तरह की चीजें यहां सुनने में नहीं आती हैं।
लखनऊ के 6 भूतहा स्थान, कभी भूतों से सामना करना हो तो चले जाएं
3 of 7
ओइल हाउस
लखनऊ का ओइल हाउस जिसके बारे में कहानी है कि वाजिद अली शाह पर जब अंग्रेजों ने आक्रमण किया तब इसी भवन के एक कुएं में अंग्रेज सैनिकों को मारकर फेंका जाने लगा। इसके बाद से इस भवन में अंग्रेज सैनिकों की आत्माओं का कब्जा हो गया। लेकिन इस बात का पता उस समय चला जब लखनऊ विश्वविद्घलय के अधिकारी को यह भवन रहने के लिए दिया गया। कुएं में मौजूद आत्माओं ने इनके बेटे को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद कुएं को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के 6 भूतहा स्थान, कभी भूतों से सामना करना हो तो चले जाएं
4 of 7
रेलवे
लखनऊ का रेलवे क्वार्टर भी भुतहा माना जाता है। इसके बारे में एक अंग्रेज इंजीनियर की कहानी मशहूर है। कहते हैं कि इंजीनियर की शादी एक खूबसूरत लड़की से हुई थी जो एक अंग्रेज अधिकारी के प्रेम में पड़ गई। एक दिन इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उस अधिकारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और उसने क्रोध में अधिकारी की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर लिया। जहां यह घटना हुई थी वह लखनऊ रेलवे क्वार्टर का स्थान माना जाता है। यहां आज भी कुछ लोग इंजीनियर की आत्मा की मौजूदगी की बात करते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के 6 भूतहा स्थान, कभी भूतों से सामना करना हो तो चले जाएं
5 of 7
भूत प्रेत
लखनऊ का निराला नगर कालोनी भुतहा माना जाता है। कहते हैं कि यहां पर पहले कब्रिस्तान था जिसे उजाड़ कर यहां पर कालोनी बसा गया। इसलिए क्रबों में रहने वाली आत्माओं ने पूरी कालोनी में अपना आशियाना बनाकर रखा है और यहां पर कभी कभी अजीबो गरीब चीजें दिख जाती हैं जिससे लोगों के होश उड़ जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।