कई बार हमारे साथ कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनके जवाब हमारे दिमाग के पास नहीं होते हैं। जैसे कि अचानक से आपको आपके शरीर में सिहरन महसूस होने लगे या फिर किसी के आस-पास न होने पर भी ऐसा लगे कि किसी ने आपको छुआ है। बता दें, ये ऐसे कुछ संकेत बताते हैं कि कोई आत्मा आपसे बात करना चाह रही है या आपके आस पास है।आइए जानते हैं ऐसे ही कई संकेतों के बारे में जो आपके आस-पास किसी आत्मा के होने की तरफ इशारा करते हैं।
बिना किसी वजह के अगर कमरे की बत्तियां जलने-बुझने लगें या झिलमिलाने लगे तो ये भी एक तरह का संकेत है। परामनोविज्ञान विषय के विशेषज्ञ सू निकोलसन का ऐसा कहना है। खासतौर से अगर बल्ब नया है और बार बार इस कारण उसे बदलना पड़ता है तो शायद कोई आत्मा आपको संपर्क करना चाह रही है।
एक और संकेत यह भी हो सकता है कि अचानक किसी मर चुके इंसान के नंबर से फोनकॉल आ जाए या ऐसी अजीबोगरीब कॉल आएं जो एक बार घंटी बज कर बंद हो जाए। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपने परचितों को खोया लेकिन बाद में उन्हें उनके नंबर से कॉल आए और जब फोन उठाया तो कोई आवाज नहीं आई।
क्या आपके घर में ऐसी कोई चीज है जो बार-बार अपनी जगह से हट कर कहीं और पहुंच जाती है जबकि आपको अच्छे से याद है कि आपने इसे कहां रखा था? या वो चीज बार-बार खो जाती है? इसका यह भी मतलब हो सकता है कि कोई है जो आपको कुछ बताना चाह रहा है।
अगर आपको बैठे-बैठे अचानक ऐसा लगता है कि पास से कोई गुजरा या कोई परछाई दिखी लेकिन जैसे ही उधर देखते हैं तो कुछ नहीं होता, तो यह जरूरी नहीं कि आपका वहम हो बल्कि कोई आत्मा हो सकती है जो आपका ध्यान अपनी तरफ खींचना चाह रही हो।