भूत होते हैं या नहीं इस बात पर भले ही संशय बना हुआ हो लेकिन इन सबके बीच दुनिया भर में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जो उनके होने का प्रमाण देते हैं। बता दें, दुनिया भर में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिनके बारे में यह कहा जाता है कि वहां आत्माएं भटकती रहती हैं। कुछ स्टेशन तो ऐसे हैं जिन्हें भूतों के डर से बंद भी कर दिया गया है।
ऐसे ही एक रेलवे स्टेशन में पुरुलिया जिले से 43 किलोमीटर दूर एक रेलवे स्टेशन है जहां साल 1972 में आखिरी बार ट्रेन चली थी। माना जाता है कि यह स्टेशन भूतिया है। इस स्टेशन की ही तरह दुनिया भर में कई भूतिया स्टेशन है जिनके बारे में बहुत कम लोगों को कुछ पता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टेशनों के बारे में....
मेक्सिको स्थित यह है पेंटीयोनेस रेलवे स्टेशन। पेंटीयोनेस और टेकूबा स्टेशनों के बीच एक सुरंग है। कहते हैं कि जब भी ट्रेन इस सुरंग से गुजरती है तो दीवारों पर भूतों द्वारा दस्तक देने की आवाजें आती हैं।
यह है ऑस्ट्रेलिया का मैक्वेरी फील्ड्स रेलवे स्टेशन। कहा जाता है कि यहां देर रात खून से लथपथ एक युवती भटकती नजर आती है।
यह है सिंगापुर का बी शान एमआरटी रेलवे स्टेशन। यह रेलवे स्टेशन एक कब्र पर बना है। लोगों को यहां कई बार कुछ परामनोवैज्ञानिक अनुभूतियां हुई हैं। कहते हैं यहां कई बार सन्नाटे में किसी के चलने की आवाज तो कभी पटरियों के बीच ताबूत चलते हुए दिखा गया है।
यह है इंग्लैड स्थित एडीसकोम्बी रेलवे स्टेशन। कहते हैं यहां एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई थी। इसके बाद से उसका साया यहां भटकता हुआ दिखता था। इस घटना के कारण 2001 में इस स्टेशन को गिरा दिया गया।