अप्रैल के इस सप्ताह (19 से 25 अप्रैल) अष्टमी, रामनवमी एवं महावीर जयंती जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य त्योहार पड़ेंगे, देखें यहां पूरी लिस्ट..
Vrat-Tyohar 2021 April: इस सप्ताह के व्रत-त्योहार, अष्टमी, राम नवमी एवं महावीर जयंती, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है और इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। कालरात्रि देवी आदिशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं। पुराणों के अनुसार देवी दुर्गा ने राक्षस रक्तबीज का वध करने के लिए कालरात्रि को अपने तेज से उत्पन्न किया था। इनकी उपासना से प्राणी सर्वथा भय मुक्त हो जाता है।
20 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है और इस दिन महागौरी की उपासना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन महागौरी माता की पूजा से भक्तों के सभी तरह के पाप और कष्ट मिट जाते हैं। अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है।
रामनवमी 21 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। हर साल इस तिथि के दिन राम नवमी पर्व मनाया जाता है।
कामदा एकादशी 23 अप्रैल को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कामदा एकदाशी व्रत प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल की एकादशी के दिन रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।