Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी का पर्व हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। यह पर्व भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशिष्ट चीजों का भोग लगाना विशेष रूप से शुभ और फलदायी होता है।
{"_id":"674ea4b274c85eef9e0485ac","slug":"vivah-panchami-2024-bhog-offer-these-thing-to-lord-ram-sita-ji-for-happy-married-life-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी पर श्रीराम और माता सीता को लगाएं यह भोग, सुखी वैवाहिक जीवन का मिलेगा आशीर्वाद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी पर श्रीराम और माता सीता को लगाएं यह भोग, सुखी वैवाहिक जीवन का मिलेगा आशीर्वाद
Wed, 04 Dec 2024 07:21 AM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:21 AM IST
सार
विवाह पंचमी का पर्व भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशिष्ट चीजों का भोग लगाना विशेष रूप से शुभ और फलदायी होता है।
विज्ञापन
Vivah Panchami 2024
- फोटो : अमर उजाला
विवाह पंचमी पर भोग लगाने का महत्व
- फोटो : adobe stock
विवाह पंचमी पर भोग लगाने का महत्व
विवाह पंचमी के अवसर पर राम-सीता को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। यह भोग न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इससे देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन की समस्याओं का समाधान भी पाया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए विवाह पंचमी पर आपको किन चीजों का भोग लगाना चाहिए...
विवाह पंचमी के लिए भोग
- फोटो : adobe stock
खीर का भोग
विवाह पंचमी के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता को खीर का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और जीवन में समृद्धि का वास होता है।
पंचामृत का भोग
विवाह पंचमी पर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण) का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ती है। यह भोग वैवाहिक जीवन में चल रही कठिनाइयों को समाप्त करने और आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है।

केसर भात
भगवान श्रीराम को केसर भात अत्यंत प्रिय है। विवाह पंचमी के अवसर पर आप केसर भात का भोग भी लगा सकते हैं। इससे पति-पत्नी के जीवन में सुख और शांति का संचार बढ़ता है।
कंदमूल और फल
इस दिन कंदमूल, बैर और केले जैसे फलों का भोग भी लगा सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन चीजों का भोग लगाने से भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।

धार्मिक अनुष्ठान और पाठ
- फोटो : freepik
धार्मिक अनुष्ठान और पाठ
विवाह पंचमी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन बालकांड का पाठ और मंत्र जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह अनुष्ठान विवाह के इच्छुक लोगों के लिए सुयोग्य जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। विवाह योग्य लोगों को इस दिन विधिवत पूजा जरूर करनी चाहिए।