फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakat Chauth 2026: शुभ संयोग में सकट चौथ व्रत, जानें उपाय और चंद्रोदय का समय

Tue, 06 Jan 2026 07:32 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 06 Jan 2026 07:32 AM IST
सार

Sakat Chauth 2026: सकट के शुभ अवसर पर संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए कुछ उपाय करना लाभाकरी हो सकता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां भी वास करती हैं। आइए इन्हें जानते हैं।
 

विज्ञापन
Sakat Chauth 2026 upay and puja muhurat know moonrise time on sakat
Sakat Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sakat Chauth 2026: माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट व्रत रखा जाता है। इस दिन माताएं संतान की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छी सेहत के लिए उपवास रखती हैं। व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद जल ग्रहण करने से किया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, सकट व्रत में गणेश पूजन के साथ- साथ प्रभु को गुड़ और तिल का भोग लगाने का भी खास महत्व होता है। इससे दुखों का अंत होता है और जीवन में सकारात्मकता आती हैं। इसके अलावा सकट व्रत की पूजा में व्रती तिल का एक पहाड़ बनाकर उसे चांदी के सिक्के से काटती हैं, जिसे समस्याओं का अंत का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान महिलाएं संतान के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करते हुए कुछ सरल उपाय भी करती हैं, जो कल्याणकारी होते हैं। मान्यता है कि, सकट पर इन उपायों को करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही करियर-कारोबार में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। आइए इन उपायों को जानते हैं।

Sakat Chauth 2026 upay and puja muhurat know moonrise time on sakat
Sakat Chauth 2026 - फोटो : freepik
सकट चौथ 2026
  • पंचांग के मुताबिक माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 जनवरी, मंगलवार को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर होगा। 
  • इसका समापन अगले दिन यानी 7 जनवरी, बुधवार को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगा। 
  • तिथि के मुताबिक, 6 जनवरी, मंगलवार को सकट चौथ का व्रत मान्य होगा।
 

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर करें ये खास उपाय, जीवन में होंगे सकारात्मक बदलाव

Sakat Chauth 2026 upay and puja muhurat know moonrise time on sakat
Sakat Chauth 2026 - फोटो : freepik

शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय 

  • चांद निकलने का समय- रात 8 बजकर 54 मिनट
  • लाभ - उन्नति - सुबह 11:09 से 12:27 
  • अमृत - सर्वोत्तम -  दोपहर 12:27 से 01:45 
  • शुभ - उत्तम - दोपहर 03:03 से 04:21
  • लाभ - उन्नति -शाम 07:21 से 09:03


Magh Mela 2026: आज से संगम तट पर शुरू हुआ माघ मेला, जानिए पवित्र स्नान की सभी तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakat Chauth 2026 upay and puja muhurat know moonrise time on sakat
Sakat Chauth 2026 - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सकट चौथ पर आप अपनी संतान से तेल व गुड़ का दान कराएं। साथ ही भगवान गणेश की पूजा भी कराएं। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर और करियर में सफलता के योग बनते हैं।
  • सकट चौथ पर शाम को पूजा के समय गणेश जी की आरती करें। इस दौरान प्रभु को घी व गुड़ का भोग लगाएं। इस दौरान उन्हें 11 दूर्वा भी चढ़ाएं। इससे सभी कष्टों का निवारण होने लगता है।


Ekadashi: एकादशी व्रत के दौरान क्या चाय या कॉफी पी सकते हैं? जानें व्रत में खाने-पीने के नियम

विज्ञापन
Sakat Chauth 2026 upay and puja muhurat know moonrise time on sakat
Sakat Chauth 2026 - फोटो : freepik
  • सकट चौथ पर आप गणेश जी के समक्ष शुद्ध देसी घी का एक दीपक जलाएं। फिर प्रभु को मोदक का भोग लगाएं। इस दौरान एक कपूर भी जलाएं। इसके प्रभाव से मन से सभी तरह की नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मकता प्रवेश करती हैं।
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, सकट व्रत के दिन आप चांद निकलने के साथ एक जल के लोटे में चंदन मिलाएं। इसमें पुष्प, अक्षत भी मिला लें और फिर ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही संतान सुख भी मिलता है।
  • सकट चौथ पर आप हरी चीजों का दान करें। इस दौरान आप पढ़ाई से जुड़ी सामग्रियों को भी दान में दे सकते हैं। यह शुभ होता है। इससे प्रभु प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।


Sakat Chauth 2026: सकट चौथ व्रत में करें इस कथा का पाठ, संतान के सभी विघ्न होंगे दूर

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed