फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामनवमी 2018: जानिए रामनवमी का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

Sun, 25 Mar 2018 09:36 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
ramnavmi 2018 significance of ramnavami and puja shubh muhurat

हिन्दू त्योहारों में राम नवमी का विशेष स्थान होता है। यह त्योहार भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। राम नवमी से ही चैत्र नवरात्रि का समाप्ति हो जाती है। भगवान राम विष्णु के अवतारों में से एक है। भगवान राम का जन्म चैत्र मास के नवमी तिथि को पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इस बार राम नवमी का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने और पृथ्वी पर धर्म का स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मनुष्य के रूप में अयोध्या के राजा दशरथ के यहां पुत्र रूप में जन्म लिया था। राम नवमी का त्योहार पूरे भारत में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।

ramnavmi 2018 significance of ramnavami and puja shubh muhurat

राम नवमी के दिन मंदिरों में पूजा,भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। राम नवमी पर पूरे दिन का उपवास करके भगवान राम के जन्म दिवस को मनाते हैं और सूर्यास्त के बाद भोजन करते हैं। भगवान को प्रसाद के रूप में पंचामृत, श्री खंड, खीर या हलवे का भोग लगाया जाता है।

ramnavmi 2018 significance of ramnavami and puja shubh muhurat

राम नवमी का त्योहार भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में बड़े ही उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग सरयु नदी में स्नान करके सभी भक्त भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramnavmi 2018 significance of ramnavami and puja shubh muhurat

इस त्योहार के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन भी हो जाता है। भगवान राम ने भी देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप की पूजा की थी फिर उसके बाद लंका में रावण का वध करने के लिए चढ़ाई की थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ भी किया था।

विज्ञापन
ramnavmi 2018 significance of ramnavami and puja shubh muhurat
इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
रामनवमी पूजा मुहूर्त : प्रात: 11:14 से दोपहर 13:41 तक
अवधि: 2 घंटे 26 मिनट
राम नवमी के दिन पूजा का श्रेष्ठ समय मध्याह्न : 12:27
नवमी तिथि शुरुआती: 25 मार्च  को 8 बजकर 2 मिनट पर
नवमी तिथी समाप्ति = 26 मार्च  05:54 को
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed