Purnima 2022: इस दिन पड़ेगी साल 2022 की पहली पूर्णिमा, जानें व्रत, स्नान-दान की तिथि मुहूर्त एवं पूजा विधि
पौष पूर्णिमा तिथि
पौष पूर्णिमा तिथि आरंभ: 17 जनवरी, 2022, सोमवार रात्रि 3:18 मिनट से
पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त: 18 जनवरी, 2022, मंगलवार प्रातः 5:17 मिनट तक
उदया तिथि मान्य होने के कारण पौष पूर्णिमा 17 जनवरी को है।
पौष पूर्णिमा व्रत मुहूर्त
पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त आरंभ: दोपहर 12: 20 मिनट से
पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त समाप्त: दोपहर 12;52 मिनट पर
(अभिजित मुहूर्त होने के कारण शुभ कार्यों के लिए उत्तम है।)
पौष पूर्णिमा पर कैसे करें स्नान और दान
- 17 जनवरी 2022 को ब्रह्ममुहूर्त में पौष पूर्णिमा का स्नान करें।
- स्नान के बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को अन्न, गरम कपड़े, शक्कर, घी आदि का दान करें।
- यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो वे दही, शंख, सफेद वस्त्र आदि का दान करें।
पूर्णिमा व्रत पूजा विधि
- पूर्णिमा व्रत कारण के लिए भक्त को दिन भर उपवास रखें।
- संध्याकाल में किसी सत्य नारायण की कथा श्रवण करें।
- पूजा के दौरान सर्वप्रथम गणेश जी, इंद्र देव और नवग्रह सहित कुल देवी देवता का पूजन करें।
- इसके उपरांत सत्यनारायण भगवान का पूजन करें।
- भोग स्वरूप भगवान को चरणामृत, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम, फल, फूल, पंचगव्य, सुपारी, दूर्वा आदि अर्पित करें।
- इससे सत्यनारायण देव प्रसन्न होते हैं।
- इसके बाद आरती और हवन कर पूजा सम्पन्न करें।