परिवर्तिनी एकादशी व्रत 29 अगस्त को पड़ रहा है। यह व्रत हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है और द्वादशी के दिन पारण मुहूर्त में व्रत खोला जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु जो पाताल लोक में शयन मुद्रा में हैं वे करवट बदलते हैं। एकादशी के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इस दिन पांच काम बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये पांच इस प्रकार हैं..
{"_id":"5f476afa8ebc3e3cf326f1b2","slug":"parivartini-ekadashi-vrat-2020-never-do-these-five-mistakes-in-ekadashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parivartini Ekadashi 2020: परिवर्तिनी एकादशी आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये पांच काम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Parivartini Ekadashi 2020: परिवर्तिनी एकादशी आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये पांच काम
Sat, 29 Aug 2020 06:27 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 29 Aug 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
परिवर्तिनी एकादशी 2020
- फोटो : Rohit Jha
कालानमक चावल
- फोटो : सोशल मीडिया।
चावल का सेवन न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के पावन दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इस दिन जो लोग व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्रोध
गुस्सा न करें
एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की अराधना का होता है, इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए। एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
महिला का करें सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। सिर्फ एकादशी के दिन ही नहीं व्यक्ति को किसी भी दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं उन्हें जीवन में कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।