फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat: 27 या 28 मई कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना रहेगा शुभ

Fri, 22 May 2026 12:30 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Fri, 22 May 2026 12:30 AM IST
सार

May Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं।

विज्ञापन
may pradosh vrat 2026 date puja muhurat and shivling par kya chadaye
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : अमर उजाला

May Pradosh Vrat 2026: प्रदोष भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने वाले सबसे पुण्यदायी व्रतों में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा करने और प्रदोष काल में महादेव की आराधना करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होते हैं। साथ ही शिवलिंग पर कुछ प्रिय चीजें अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं मई माह में प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।


घर की छत पर हनुमान ध्वज और द्वार पर चौपाई लिखवाने से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां

may pradosh vrat 2026 date puja muhurat and shivling par kya chadaye
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : freepik

प्रदोष व्रत 2026 

  • पंचांग की मानें, तो ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 28 मई 2026 को सुबह 07 बजकर 56 मिनट पर होगा।
  • वहीं त्रयोदशी तिथि का समापन 29 मई 2026 को सुबह 09 बजकर 50 मिनट पर होगा।
  • पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत 28 मई 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। 
  • चूंकि गुरुवार को यह व्रत रखा जाएगा, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। 

Daan: इन चीजों का दान करने से शांत होते हैं ग्रह दोष, दूर होती हैं परेशानियां

may pradosh vrat 2026 date puja muhurat and shivling par kya chadaye
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe

प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय
प्रदोष व्रत के दिन शाम 07 बजकर 04 मिनट से रात 09 बजकर 09 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान शिव पूजा और महादेव का रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ होता है।

Adhik Mass 2026: अधिक मास में करें शालिग्राम और तुलसी की आराधना, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
may pradosh vrat 2026 date puja muhurat and shivling par kya chadaye
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe

बेलपत्र
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। सच्चे मन से बेलपत्र अर्पित करने से महादेव भक्त की सभी परेशानियां दूर करते हैं। इससे वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां भी कम होती हैं।
Wedding Invitation Rules: शादी के पहले 5 कार्ड इन देवी-देवताओं को करें अर्पित, जानें इसके पीछे की वजह
जल
माना जाता है कि, शिवलिंग पर जल अर्पित करना सबसे सरल और पुण्यदायी उपाय माना जाता है। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा कलह से मुक्ति मिलती हैं।
Nirjala Ekadashi Vrat 2026: कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत ? जानें तिथि से लेकर व्रत पारण तक की जानकारी
दूध और दही
ज्योतिषियों के अनुसार, शिवलिंग पर दूध तथा दही से अभिषेक करने से मानसिक तनाव कम होता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इससे चंद्र दोष भी शांत होता है।

विज्ञापन
may pradosh vrat 2026 date puja muhurat and shivling par kya chadaye
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe

भांग
भांग भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं में शामिल मानी जाती है। प्रदोष व्रत पर भांग अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और साधक को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। वहीं इसके प्रभाव से महादेव की विशेष कृपा भी जीवन पर बनी रहती है।

अनाज
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर अनाज चढ़ाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और घर में अन्न व धन की कमी नहीं रहती। इसके अलावा महादेव की विशेष कृपा भी साधक को प्राप्त होती हैं।

कब है अधिक मास में पड़ने वाला पद्मिनी एकादशी, जानिए तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed