फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2022: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद निकलने का समय

Thu, 13 Oct 2022 07:53 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Katha And Moonrise Time
karwa chauth 2022 - फोटो : अमर उजाला

नोएडा-             08 बजकर 08 मिनट पर 


गाजियाबाद-      08 बजकर 08 मिनट पर  
दिल्ली-             08 बजकर 09 मिनट पर 
गुरुग्राम-           08 बजकर 21 मिनट पर 
हरियाणा-          08 बजकर 10 मिनट पर
चंडीगढ़-           08 बजकर 06 मिनट पर 
लुधियाना-          08 बजकर 10 मिनट पर
शिमला-            08 बजकर 03 मिनट पर 
इंदौर-               08 बजकर 27 मिनट पर
भोपाल-             08 बजकर 21 मिनट पर 
 
मेरठ-              08 बजकर 07 मिनट पर
लखनऊ-         07 बजकर 59 मिनट पर
कानपुर-          08 बजकर 02 मिनट पर 
प्रयागराज-       07 बजकर 57 मिनट पर
 
आगरा-            08 बजकर 10 मिनट पर 
वाराणसी-         07 बजकर 52 मिनट पर 
मुरादाबाद–      08 बजकर 05 मिनट पर 
देहरादून-         08 बजकर 02 मिनट पर 
 
मुंबई               08 बजकर 48 मिनट पर 
कोलकाता -      07 बजकर 34 मिनट पर
जयपुर-            08 बजकर 18 मिनट पर
पटना -             07 बजकर 44 मिनट पर

 

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक
अवधि 1 घंटा 09 मिनट
करवा चौथ चंद्रोदय का समय शाम 08 बजकर 10 मिनट पर 

Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat Puja Vidhi Karwa Chauth Moon Time: आज सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के द्वारा रखा जाना वाला यह एक खास व्रत है। करवा चौथ के पर्व में सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर शाम के चंद्रोदय होने तक व्रत रखती हैं। करवा चौथ में महिलाएं दिनभर निराहार और निर्जला व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करती हैं। व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं और दिन भर उपवास रखते हुए शाम के समय करवा माता की पूजा,आरती और कथा सुनती हैं। इसके बाद शाम को चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती हैं और जब चांद के दर्शन होते हैं तो सभी सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। सभी सुहागिन महिलाएं व्रत पूरा करने के बाद अपने सास-ससुर और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए करवा चौथ का पारण करती हैं। आइए जानते हैं सुहागिनों का महापर्व कहलाए जाने वाले इस करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त ,पूजा विधि , पूजा सामग्री, मंत्र,कथा और चंद्रोदय का समय...

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का पर्व 13 अक्तूबर 2022, गुरुवार को है। करवा चौथ पर दिनभर निर्जला व्रत रहते हुए भगवान शिव, माता पार्वती,स्वामी कार्तिकेय,भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा होती है। करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा,आरती और कथा सुनने का विधान होता है। फिर इसके बाद चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य देकर व्रत पूरा करते हैं। 

Karwa Chauth 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Katha And Moonrise Time
karwa chauth 2022 - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ तिथि (Karwa Chauth 2022 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष करवा चौथ का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग गणना के अनुसार इस बार करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 13 अक्तूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगी। फिर 14 अक्तूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत इस बार 13 अक्तूबर,गुरुवार को मनाई जाएगी।
Karwa Chauth 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Katha And Moonrise Time
karwa chauth 2022 - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ 2022 शुभ योग 
करवा चौथ पर सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। सर्वार्थसिद्धि योग से करवा चौथ की शुरुआत होगी। इसके अलावा शुक्र और बुध के एक ही राशि में यानी कन्या राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। वहीं बुध और सूर्य के एक राशि में मौजूद होने पर बुधादित्य योग बनेगा। वहीं शनि और गुरु स्वयं की राशि में मौजूद रहेंगे। इस तरह के शुभ योग में पूजा करना बहुत ही शुभ लाभकारी रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Katha And Moonrise Time
karwa chauth 2022 - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ पर व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला रखते हुए भगवान शिव,माता पार्वती,स्वामी कार्तिकेय और गणेशजी की पूजा-आराधना व मंत्रोंचार करना बहुत ही शुभफलदायी होता है।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Katha And Moonrise Time
karwa chauth 2022 - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 2022 Chand Nikalne Ka Time Karwa Chauth 2022 Moonrise Time:  13 अक्तूबर 2022 को करवा चौथ पर दिल्ली, गुरुग्राम,नोएडा और गाजियाबाद में करीब शाम 08 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट के बीच चांद के दर्शन होंगे।

Karwa Chauth Vrat Katha 2022 : इस कथा के बिना अधूरा है करवाचौथ का व्रत,जानिए पूजाविधि और मुहूर्त

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने इस रंग की साड़ी और चूड़ियां, दांपत्य जीवन के लिए है शुभ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed