फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2020: चांद और छलनी के बिना करवा चौथ का व्रत है अधूरा, जानिए महत्व

Wed, 04 Nov 2020 12:36 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 04 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
karvachauth2020 importance and significance of moon and chhalni in karvachauth fast
करवाचौथ पर्व मनाया - फोटो : अमर उजाला

प्रतिवर्ष करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। यह व्रत अधिकतर सुहागिन महिलाएं रखती हैं लेकिन कई जगहों पर कुंवारी कन्याओं द्वारा भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इसे रखा जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। इस व्रत में जीवनसाथी के साथ ही चांद और छलनी की भी महत्ता है।



karvachauth2020 importance and significance of moon and chhalni in karvachauth fast
चंद्रमा - फोटो : Pixabay

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक चन्द्रमा को ब्रह्मा का रूप माना जाता है। इसके अलावा चंद्रमा को लंबी आयु का वरदान भी प्राप्त है। चांद में सुंदरता, सहनशीलता, प्रसिद्धि और प्रेम जैसे सभी गुण पाए जाते हैं। इसलिए सुहागिन महिलाएं छलनी से पहले चांद देखती हैं फिर अपने पति का चेहरा। वह चांद को देखकर यह कामना करती हैं कि उनके पति में भी यह सभी गुण आ जाएं। 

karvachauth2020 importance and significance of moon and chhalni in karvachauth fast
करवाचौथ

करवा चौथ के व्रत के पीछे एक बेहद रुचिकर कथा है। कथा के अनुसार, 7 भाईयों की बहन चांद न दिखने के कारण व्रत नहीं खोलती है,तो भाई उसे दूर से आग जलाकर झूठा चांद दिखाते हैं। इस व्रत में महिलाएं थाली में पूजा की साम्रगी , छोटे मटके में पानी और छलनी रखती हैं। चांद निकल जाने पर महिलाएं छलनी में दिया रखकर पहले चांद फिर अपने पति को देखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karvachauth2020 importance and significance of moon and chhalni in karvachauth fast
- फोटो : amar ujala

व्रत खोलते समय छलनी के उपयोग के पीछे कई कारण बताये जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि छल से बचने के लिए छलनी का इस्तेमाल होता है। छलनी के जरिये चांद को बहुत बारीकी से देखा जाता है। उसके बाद छलनी में दीपक रखकर पति का चेहरा देखा जाता है। दीपक की पवित्र रोशनी का प्रतिबिंब जब जीवनसाथी के चेहरे पर पड़ता है तो पत्नी दोनों के रिश्ते में सदैव उजियारे के बने रहने की भी कामना करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed