Kamda Ekadashi 2021: कामदा एकदाशी व्रत 23 अप्रैल को है। यह व्रत प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान वासुदेव की आराधना विधि विधान से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने वालों को भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन भगवान विष्णु जी की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। आप भी इन बातों का जरूर ध्यान रखें-
Kamda Ekadashi 2021: कामदा एकादशी व्रत आज, विष्णु जी की पूजा में इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को कराएं भोजन
एकादशी व्रत में ब्राह्मण भोजन एवं दक्षिणा का बड़ा ही महत्व है। अत: द्वादशी तिथि (24 अप्रैल शनिवार) को ब्राह्मणों को भोजन कराएं और फिर उन्हें दक्षिणा देकर विदा करें। इसके पश्चात आपको भोजन करना चाहिए।
कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु जी को भोग लगाते समय भोग में तीखी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। भगवान को सादा भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में मीठे पकवान रखना न भूलें।
विष्णु भगवान को भोग लगाते समय तुलसी का पत्ता जरूरी माना गया है क्योंकि कहते हैं कि भगवान तुलसी के बिना भोग ग्रहण नही करते हैं। विष्णु भगवान को तुलसी अतिप्रिय है।
भोग को लगाने के तुंरत बाद ही भोग को पूजा स्थल से नही उठाना चाहिए बल्कि भोग लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए भगवान को प्रणाम कर वहां से हट जाना चाहिए, उसके बाद भोग को बांट देना चाहिए।