Holashtak 2025 Mantra: मार्च का महीना सभी के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस माह में होली का महापर्व मनाया जाता है। होली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है जिसका इंतजार लोगों को साल भर होता है। परंतु होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक भी लगता है जिसमें शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश, जमीन की खरीदारी और यात्रा करना अशुभ होता है। पंचांग के मुताबिक इस बार 13 मार्च 2025 को होलिका दहन और 14 मार्च 2025 को रंगों की होली खेली जाएगी। ऐसे में 7 मार्च 2025 से होलाष्टक शुरू होगा, जो 13 मार्च 2025 तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह समय तंत्र-मंत्र और साधना के लिए उत्तम माना जाता है। इस दौरान कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से साधक को कार्यों में मनचाही सफलता और कार्यक्षेत्र में धन लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसे में इन मंत्रों के बारे में जानते हैं...
Holashtak 2025 Mantra: होलाष्टक में इन मंत्रों का करें जाप, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव
Holashtak 2025 Mantra: मार्च का महीना सभी के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस माह में होली का महापर्व मनाया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
- होलाष्टक के दिनों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के मन से सभी तरह के डर भय समाप्त होते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
- होलाष्टक में शिव गायत्री मंत्र का जाप करना बेहद लाभकारी होता है। इससे व्यक्ति के सभी दुख-दर्द समाप्त होते हैं।
शिव गायत्री मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।
- होलाष्टक में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। इससे वह प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी परेशानियों का निवारण करते हैं।
भगवान विष्णु का बीज मंत्र
ॐ बृं
भगवान विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात:
भगवान विष्णु का स्तुति मंत्र
शांताकारं भुजगशयनं, पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं, मेघवर्णं शुभाङ्गम्।लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं, योगिभिर्ध्यानगम्यम्, वन्दे विष्णुं भवभयहरं, सर्वलोकैकनाथम्।।
भगवान विष्णु का शक्तिशाली मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- होलाष्टक में लक्ष्मी जी को प्रसन्न और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का जाप करें।
सुख-समृद्धि के लिए मंत्र
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी ॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का मंत्र
ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।
ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।
लक्ष्मी जी का बीज मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
श्री लक्ष्मी महामंत्र
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
Holashtak 2025: होलाष्टक के आठ दिनों में क्या करें और क्या नहीं, जानिए महत्व और उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।