Happy Ram Navami 2021 Wishes Images Status Quotes Photos: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के महल में हुआ था। हिंदूओं के लिए रामनवमी का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन मंदिरों को सजाया संवारा जाता है और भगवान राम और माता सीता की विधि विधान से पूजा-आराधना की जाती है। हर वर्ष रामभक्त रामनवमी पर पूजा अर्चना करने के साथ एक दूसरे को रामनवमी की शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में आप भी रामनवमी के पावन अवसर पर दोस्तों, परिवार के सदस्यों और परिचितों को खूबसूरत शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Happy Ram Navami 2021: रामनवमी के पावन अवसर पर इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें शुभकामनाएं
गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
श्री रामचंद्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
राम हर घर-आंगन में हैं
मन से रावण जो निकाले
राम उसके मन में हैं
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं