हनुमान जयंती हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है। हनुमान जयंती का बहुत ही खास महत्व होता है। हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना और कुछ उपायों का विशेष महत्व होता है। इस विशेष अवसर पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए ये चार उपाय जरूर करें। ये उपाय करने से आपके समस्त प्रकार के कष्ट मिट जाएंगे।
Hanuman Jayanti 2021: हनुमान जयंती पर जरूर करें ये पांच उपाय, सारी परेशानियां होंगी खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हनुमान चालीसा के पाठ में कोई विशेष नियम भी नहीं होता है। आप कहीं भी कभी भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। हनुमान चालीसा के पाठ करने से आप पर कभी भी कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप एक से अधिक हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।
हनुमान जयंती के दिन बजरंग बाण के पाठ से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है। आप पर भी अगर शनि का अशुभ प्रभाव है तो नित्य बजरंग बाण का पाठ करें। ऐसा करने से शनि का अशुभ प्रभाव दूर हो जाएगा।
संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। हनुमाष्टक का पाठ करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है भगवान राम के नाम का सुमिरन करना। हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं और जो व्यक्ति श्री राम नाम का सुमिरन करता रहता है, उस पर हनुमान जी विशेष कृपा करते हैं। भगवान श्री राम के साथ माता सीता का भी सुमिरन करना चाहिए।