फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुरः इस अंदाज से मनाया गुरुनानक देव महाराज का प्रकाशोत्सव, देखें तस्वीरें...

Mon, 14 Nov 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
gurunanak dev jayanti festival in kanpur
मोतीझील में विशाल लंगर का हुआ आयोजन - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
गुरुनानक देव महाराज के 548वें प्रकाशोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को कानपुर के मोतीझील मैदान में गुरु सिंह सभा की ओर से विशाल लंगर का आयोजन किया गया। करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने लंगर छका। सुबह सुखमनी साहेब व आसाजी के पाठ कीर्तन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद नित नेम के पाठ, स्कूली बच्चों और भाई कुलदीप सिंह राजा, भूपिंदर सिंह, गुरदासपुरी व प्रेमी जत्थे ने सबद गायन किया। 
gurunanak dev jayanti festival in kanpur
गुरुनानक जयंती पर मोतीझील में दिखी जबरदस्त भीड़ - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
दरबार साहिब से आए भाई लखविंदर सिंह ने धन नानक तेरी बड़ी कमाई..., जगत गुरु गुरुनानक देयो... और सो सतगुरु प्यारा मेरे नाल है.. सुनकर भक्तों को निहाल किया। इसके बाद चले लंगर में पूरे दिन श्रद्धालुओं से पंडाल खचाखच भरा रहा। सबद कीर्तन रात एक बजे तक चलता रहा। आयोजन में मंजीत सिंह, दया सिंह गांधी, मोहन सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरुचरन सिंह, ज्ञानी मदन सिंह, मंजीत सिंह सलूजा, मीतू सागरी, टीटू सागरी, जसबीर सिंह सलूजा, परमजीत सिंह गंभीर, हनी सलूजा, मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, गंभीर सिंह, प्रिंस भाटिया, वीरू, चेरी आदि मौजूद रहे। 

34 लोगों ने किया रक्तदान

gurunanak dev jayanti festival in kanpur
रक्तदान करते लोग - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
गुरु पर्व के मौके पर मोतीझील में गुरुनानक मोदीखाना एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने के सहयोग से 34 लोगों ने रक्तदान किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed