फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: 9 जनवरी को है गुरु गोबिंद सिंह जयंती, पढ़िए उनके दिए संदेश

Sat, 08 Jan 2022 08:22 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 08:22 AM IST
विज्ञापन
guru gobind singh jayanti 2022 great quotes of guru gobind singh ji
गुरु गोविंद सिंह जयंती 2022 - फोटो : Istock

Guru Gobind Singh Jayanti 2022 : नानक शाही  कैलंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है।  गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु हैं। सिख समुदाय के लोग गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन को बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को प्रकाशपर्व के रूप में मनाया जाता है।  गुरु गोबिंद सिंह जी  के प्रति सच्ची श्रद्धा और उनके जीवन के दर्शन के लिए जयंती से पहले ही जगह-जगह फेरियां निकाली जाती हैं।  गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित करते हुए गुरु परंपरा को खत्म किया था। इसके लिए साल 1699 में उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिखों के लिए ये घटना सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार 9 जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती है। 10वें गुरु गुरु गोबिंद सिंह एक बहादुर योद्धा और आध्यात्मिक महापुरुष थे। गुरु गोबिंद जी सत्य के पुजारी थे।  उन्होने कई ग्रंथों की रचना भी की उन्हे कई भाषाओं का ज्ञान था. हमेशा उन्होने सत्य, प्रेम आपस मे एकता और परमपिता परमेश्वर की भक्ति का लोगों को संदेश दिया।  वे अपनी मधुरता, सहनशीलता, सौम्यता के कारण पहचाने जाते थे।  प्रकाश पर्व के अवसर पर आइए जानते हैं गुरु गोबिंद सिंह जी के कुछ संदेश- 

guru gobind singh jayanti 2022 great quotes of guru gobind singh ji
Guru Gobind Singh Jayanti 2022 - फोटो : istock

जब आप अपने अन्दर बैठे अहंकार को मिटा देंगे
तभी आपको वास्तविक शांति की प्राप्त होगी। 

guru gobind singh jayanti 2022 great quotes of guru gobind singh ji
Guru Gobind Singh Jayanti 2022 - फोटो : istock

इंसान से प्रेम करना ही, 
ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
guru gobind singh jayanti 2022 great quotes of guru gobind singh ji
Guru Gobind Singh Jayanti 2022

अपने द्वारा किये गए अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं,
और अच्छे कर्म करने वालों की  ईश्वर सदैव सहायता करता है। 

विज्ञापन
guru gobind singh jayanti 2022 great quotes of guru gobind singh ji
Guru Gobind Singh Jayanti 2022 - फोटो : istock

इंसान को सबसे वैभवशाली सुख और स्थायी शांति तब ही प्राप्त होती है,
जब कोई अपने भीतर बैठे स्वार्थ को पूरी तरह से समाप्त कर देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed