Guru Aditya Yoga on Guru Purnima 2025: 'गुरु पूर्णिमा' आषाढ़ शुक्ल की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस साल 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा है। इस तिथि पर देवी-देवताओं समेत गुरु के पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा गुरु पूर्णिमा पर दान और मंत्रों का जप करना भी लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। वहीं इस बार यह पर्व ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास है। बता दें, वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य और ज्ञान के कारक गुरु बृहस्पति दोनों मिथुन में विराजमान है। इस राशि में दोनों की युति से गुरु आदित्य राजयोग बन रहा है। यही नहीं गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार का भी खास संयोग बना हुआ है। ऐसे में कुछ राशि वालों को करियर में तरक्की और व्यापार में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर बना 'गुरु आदित्य राजयोग', इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे अच्छे परिणाम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:46 PM IST
सार
Guru Aditya Yoga on Guru Purnima 2025: 'गुरु पूर्णिमा' आषाढ़ शुक्ल की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस साल 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा है। इस तिथि पर देवी-देवताओं समेत गुरु के पूजन का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन