Sankashti Chaturthi 2023 Puja Samagri List : कल यानी 7 जून को आषाढ़ माह की कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता भी हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। संकष्टी चतुर्थी के दिन लोग व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा गणेश जी की कुछ प्रिय चीजें हैं जिन्हें संकष्टी चतुर्थी की पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
Ganesh Chaturthi 2023: इन चीजों के बिना अधूरी है संकष्टी चतुर्थी की पूजा, जरूर करें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को मोदक बेहद प्रिय है। ऐसे में संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा के दौरान मोदक और लड्डू का भोग जरूर लगाएं, क्योंकि लड्डू और मोदक के बिना गणेश जी की पूजा अधूरी मानी जाती है।
दूर्वा घास भी भगवान गणेश को बेहद प्रिय है, इसलिए भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा घास को जरूर शामिल करें। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना जल्द पूरी करते हैं।
लाल फूल भी गणपति बप्पा को बेहद प्रिय हैं। इसके बिना गणेश जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में संकष्टी चतुर्थी पर श्री गणेश को लाल फूल जरूर चढ़ाएं।
Sankashti Chaturthi 2023: 7 जून को रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानिए पूजा विधि और महत्व
गणेश जी को सिंदूर बेहद पसंद है। इसके बिना विघ्नहर्ता गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक जरूर लगाएं।