{"_id":"5f3d11b08ebc3e3d21298cc0","slug":"ganesh-chaturthi-2020-know-these-special-things-about-about-lord-ganesha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी 2020: बप्पा के बारें में ये खास और रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
गणेश चतुर्थी 2020: बप्पा के बारें में ये खास और रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 19 Aug 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणेश चतुर्थी का त्योहार गणेश जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस दिन बप्पा को ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम से घर में लाया जाता है। पूरे गणेश उत्सव के दिनों में हर तरफ बप्पा के नाम का उद्घोष सुनाई पड़ता है। गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न चीजों से उनको भोग लगाया जाता है, पूजा अर्चना की जाती है। गणेश उत्सव के इस मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें....
2 of 6
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : self
एकमात्र गणेश जी ही ऐसे देवता है, जिनकी पूजा में दूर्वा का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि एक राक्षस था जिसका नाम अगलासुर था। वह ऋषि मुनियों को जीवित ही निगल जाता था। गणेश जी ने उस राक्षस का अंत करने के लिए उसे निगल लिया था। तब उनके पेट की जलन के शांत करने के लिए कश्यप ऋषि में दूर्वा दी थी। जिसके कारण गणेश जी को दूर्वा चढ़ाई जाती है।
3 of 6
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
गणेश जी का वाहन चूहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि वह एक राक्षस था जिसको गणेश जी ने चूहा बना दिया था। तब उसके प्रार्थना करने पर गणेश जी ने उसे अपना वाहन बना लिया, तब से गणेश जी को मूषकराज कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गणेश उत्सव 2020
- फोटो : social media
लिखने में गणेश जी को विशेष दक्षता हासिल है, इसलिए जब महाभारत लिखने के लिए ऋषि वेदव्यास जी को किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता पड़ी जो बिना रुके पूरी महाभारत की गाथा एकबार में लिख सके, तब गणेश जी ने महाभारत लिखी।
विज्ञापन
5 of 6
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
गणेश जी को लाल और सिंदूरी रंग प्रिय है, जिसके कारण उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। गणेश जी को पूर्व दिशा पसंद है।
गणेश जी के दर्शन सदैव सामने की ओर से करने चाहिए, कहा जाता है कि इनके पीछे की तरफ दरिद्रता निवास करती है, इसलिए पीठ की तरफ से गणेश जी के दर्शन नहीं करने चाहिए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।