फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी 2020: बप्पा के बारें में ये खास और रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप

Wed, 19 Aug 2020 06:31 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 19 Aug 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020 know  these special things about about lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

गणेश चतुर्थी का त्योहार गणेश जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस दिन बप्पा को ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम से घर में लाया जाता है। पूरे गणेश उत्सव के दिनों में हर तरफ बप्पा के नाम का उद्घोष सुनाई पड़ता है। गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न चीजों से उनको भोग लगाया जाता है, पूजा अर्चना की जाती है। गणेश उत्सव के इस मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें....

ganesh chaturthi 2020 know  these special things about about lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : self

एकमात्र गणेश जी ही ऐसे देवता है, जिनकी पूजा में दूर्वा का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि एक राक्षस था जिसका नाम अगलासुर था। वह ऋषि मुनियों को जीवित ही निगल जाता था। गणेश जी ने उस राक्षस का अंत करने के लिए उसे निगल लिया था। तब उनके पेट की जलन के शांत करने के लिए कश्यप ऋषि में दूर्वा दी थी। जिसके कारण गणेश जी को दूर्वा चढ़ाई जाती है। 

ganesh chaturthi 2020 know  these special things about about lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

गणेश जी का वाहन चूहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि वह एक राक्षस था जिसको गणेश जी ने चूहा बना दिया था। तब उसके प्रार्थना करने पर गणेश जी ने उसे अपना वाहन बना लिया, तब से गणेश जी को मूषकराज कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020 know  these special things about about lord ganesha
गणेश उत्सव 2020 - फोटो : social media

लिखने में गणेश जी को विशेष दक्षता हासिल है, इसलिए जब महाभारत लिखने के लिए ऋषि वेदव्यास जी को किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता पड़ी जो बिना रुके पूरी महाभारत की गाथा एकबार में लिख सके, तब गणेश जी ने महाभारत लिखी। 

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020 know  these special things about about lord ganesha
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

गणेश जी को लाल और सिंदूरी रंग प्रिय है, जिसके कारण उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। गणेश जी को पूर्व दिशा पसंद है। 

गणेश जी के दर्शन सदैव सामने की ओर से करने चाहिए, कहा जाता है कि इनके पीछे की तरफ दरिद्रता निवास करती है, इसलिए पीठ की तरफ से गणेश जी के दर्शन नहीं करने चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed