{"_id":"5f3a382487d93f366067ae12","slug":"ganesh-chaturthi-2020-know-story-of-lord-ganesha-s-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2020: तुलसी के इस श्राप के कारण हुआ था गणपति महाराज का विवाह","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Ganesh Chaturthi 2020: तुलसी के इस श्राप के कारण हुआ था गणपति महाराज का विवाह
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 18 Aug 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश जी का जन्मोत्सव है। भारत में यह त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल यह पर्व भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू पूजा-पद्धति में सबसे पहले गणपति महाराज की पूजा की जाती है। भगवान गणेश जी के विवाह से जुड़ी एक रोचक कथा का वर्णन मिलता है जो इस प्रकार है.…
2 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : अमर उजाला
कहते हैं, गणेश जी अपने शरीर के बनावट से परेशान रहते थे। एक बार वह तपस्या में लीन थे उसी दौरान वहां से तुलसी जी गुजर रही थी। वह गणेश जी को देख मोहित हो गईं। तुलसी ने गणेश जी से शादी करने का प्रस्ताव रखा। गणेश जी ने ब्रह्मचारी बताकर प्रस्ताव को मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर तुलसी ने उन्हें दो शादी होने का श्राप दिया। इसी शाप की वजह से भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं होता है।
3 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : SELF
दूसरी कथा के अनुसार गणेश जी अपने हाथी जैसै मुंह और मोटे पेट से परेशान रहते थे। उन्हें लगता था अगर मेरा विवाह नहीं होगा तो मैं किसी और की भी शादी नहीं होने दूंगा। जिसके बाद गणेश जी बाकी अन्य देवताओं की शादी में जाकर विघ्न डालने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : अमर उजाला
गणेश जी के इस व्यवहार से बाकी देवता परेशान हो गए थे, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। इस काम में गणेश जी का साथ उनके वाहन मूषक ने भी दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : ANI
सभी देवता अपनी परेशानी लेकर ब्रह्माजी के पास गए। गणेश जी की सारी बातों को बताया। इसके बाद ब्रह्माजी अपनी दो मानस पुत्रियां रिद्धि और सिद्धि को लेकर गणेश जी के पास पहुंचे और उन्हें शिक्षा देने को कहा। जब भी गणेश जी के पास शादी की खबर आती रिद्धि और सिद्धि उनका ध्यान कहीं और लगा देती थीं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।