भाद्रपद मास में कई प्रमुख तीज-त्योहार पड़ते हैं, जिनमें एक गणेश चतुर्थी मुख्य त्योहार है। इस खास दिन के मौके पर लोग भगवान श्रीगणेश की पूजा करते हैं। गणेशोत्सव 2 सितबंर 2019 से शुरू होगा और 10 दिनों तक यह उत्सव चलेगा। इस पूरे दस दिनों में लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान श्रीगणेश की अलग-अलग विधि से पूजा करते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप सही चीजें भगवान गणेश को अर्पित करेंगे तो श्रीगणेश तुरंत खुश होकर हर तरह की समस्या को दूर कर देंगे।
Ganesh Chaturthi 2019: गणेश भगवान को इन मंत्रों के साथ चढ़ाएं उनकी मनपसंद चीजें, मिलेगा अपार धन
भगवान श्रीगणेश की पूजा करते वक्त उन्हें शमी पत्र चढ़ाएं और सुमुखाय नमः मंत्र पढ़ें। इसके बाद क्रम से यह पत्ते चढ़ाते जाएं और नाम मंत्र बोलें। इसके अलावा भगवान गणेश को बिल्वपत्र चढ़ाते समय उमापुत्राय नमः का मंत्रोच्चारण करें। दूर्वदल चढ़ाते वक्त गजमुखाय नमः का मंत्रोच्चारण करें।
इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
बेर चढ़ाते समय लंबोदराय नमः का जप करें। भगवान श्रीगणेश को धतूरे का पत्ता चढ़ाके वक्त हरसूनवे नमः का जप करें। सेम का पत्ता चढ़ाते वक्त वक्रतुंडाय नमः का जप करें। तेजपत्ता चढ़ाते वक्त चतुर्होत्रे नमः का मंत्रोच्चारण करें। भंगरैया का पत्ता समर्पित करते हुए गणाधीशाय नमः का जाप करें। अपामार्ग का पत्ता चढ़ाते वक्त गुहाग्रजाय नमः का जाप करें।
इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
कनेर का पत्ता चढ़ाते समय विकटाय नमः का जप करें। कदली या केले का पत्ता चढ़ाते समय हेमतुंडाय नमः का जप करें। आक का पत्ता चढ़ाते समय विनायकाय नमः का जप करें। महुआ का पत्ता चढ़ाते वक्त भालचंद्राय नमः का जप करें। वनभंटा चढ़ाते वक्त एकदंताय नमः का जप करें। अगस्त्य वृक्ष का पत्ता चढ़ाते वक्त सर्वेश्वराय नमः का जाप करें।
इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
देवदारु का पत्ता समर्पित करते हुए वटवे नमः का जाप कपें। गांधारी वृक्ष का पत्ता चढ़ाते वक्त सुराग्रजाय नमः का मंत्रोच्चारण करें। सिंदूर वृक्ष का पत्ता चढ़ाते वक्त हेरम्बाय नमः का जाप करें। केतकी का पत्ता समर्पित करते वक्त सिद्धिविनायकाय नमः का जप करें।
इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)