फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Visarjan 2020: क्यों किया जाता है दुर्गा विसर्जन, जानें इसका महत्व

Mon, 26 Oct 2020 05:48 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 26 Oct 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
Durga Visarjan 2020 know the significance of Durga Visarjan
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : अमर उजाला

Durga Visarjan 2020: दुर्गा पूजा का समापन दुर्गा विसर्जन के साथ होता है। पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में दुर्गा विसर्जन आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन किया जाता है और इस साल दुर्गा विसर्जन 26 अक्तूबर को किया जाएगा। दुर्गा विसर्जन नवरात्रि में नौ दिनों की पूजा के बाद दशमी तिथि को मां की प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को जल में वसर्जित कर दिया जाता है।

Durga Visarjan 2020 know the significance of Durga Visarjan
durga puja 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी तरह से हर एक देवी-देवता की पूजा के बाद उनकी प्रतिमा को जल में विसर्जित करने का विधान है। इसके पीछे कुछ ऐसी मान्यताएं हैं जिसके कारण सदियों से ऐसा होता आ रहा है। 

Durga Visarjan 2020 know the significance of Durga Visarjan
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

जल पंचतत्वों में से एक माना जाता है जो परम पवित्र होता है। किसी भी पूजा पाठ में जल हाथ में लेकर ही शुद्धि का मंत्र पढ़ा जाता है और इसे अपने शरीर और पूजन साम्रगी पर छिड़का जाता है। पवित्रता के कारण देवी देवताओं को जल में विसर्जित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Visarjan 2020 know the significance of Durga Visarjan
दुर्गा पूजा 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्रों के अनुसार जल को ब्रह्म का स्वरूप कहा गया है। सृष्टि के आरंभ में और अंत में संपूर्ण सृष्टि में सिर्फ जल ही जल होता है। जल आरंभ, मध्य और अंत भी है इसलिए जल में त्रिदेवों का वास भी माना गया है। इसलिए देव कार्य में जल का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन
Durga Visarjan 2020 know the significance of Durga Visarjan
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

जल बुद्घि और ज्ञान का प्रतीक होता है। जल के स्वामी देवता वरुण हैं जो विष्णु के ही अंश माने जाते हैं। इसलिए आदि अनंत भगवान विष्णु को देवी-देवताओं की मूर्तियां समर्पित कर दिया जाता है क्योंकि पुराणों के अनुसार इनसे ही सृष्टि का जन्म हुआ है यही सृष्टि के अंत में सबकुछ अपने में समेट लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed