Diwali 2020: दिवाली का पावन पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। यह रोशनी और खुशियों का त्यौहार होता है। मां लक्ष्मी समृद्धि की देवी हैं और इस दिन इनकी आराधना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली पर किये गये कुछ उपाय आपके घर में सुख और समृद्धि लेकर आते हैं और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय इस प्रकार हैं -
{"_id":"5fa15c0c8ebc3e9bef37fb02","slug":"diwali-2020-do-these-remedy-in-diwali-for-getting-wealth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: दिवाली के दिन जरूर करें ये उपाय, साल भर धन की नहीं होगी कमी","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Diwali 2020: दिवाली के दिन जरूर करें ये उपाय, साल भर धन की नहीं होगी कमी
Thu, 05 Nov 2020 11:23 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
दिवाली 2020
दिवाली 2020
- फोटो : Pixabay
- दीपावली के दिन उत्तर दिशा में नीले और पीले बल्व लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। दीयों का भी विशेष महत्व है। दीये की संख्या का ध्यान देना बहुत जरूरी है।
- 11, 21, 51 यह शुभ संख्या मानी जाती है। इस संख्या में दिये जलायें और लक्ष्मी माँ का पूजन करते समय 11 घी के दीये अवश्य जलाने चाहिये। इससे घर हमेशा धन धान्य से भरपूर रहता है।
दिवाली 2020
- फोटो : amar ujala
- उत्तर दिशा कुबेर दिशा मानी जाती है। इस दिशा को साफ सुथरा कर यहां पानी से भरा कटोरा या फव्वारा आदि रखें। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
- मां लक्ष्मी को आमंत्रित करने के लिये घर के द्वार को तोरण से सजायें। आम के पत्तों या अशोक के पत्तों से बनी तोरण शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी 2020
- फोटो : SELF
- मुख्य द्वार पर चावल और सिंदूर के मिश्रण से तैयार किये माँ लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह जरूर अंकित करें। इनकी दिशा घर के अन्दर की तरफ होनी चाहिये।
- दरवाजे पर हल्दी से ॐ या स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं।
विज्ञापन
दिवाली 2020
- फोटो : SELF
- धन के प्रवाह को तेज करने के लिये और सुख, समृद्धि को बढ़ाने वाली वस्तुऐं जैसे तिजोरी, सेफ आदि को उत्तर दिशा में रखना चाहिये। दरवाजों में तेल डालें ताकि वह आवाज न करें।
- नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिये ईशान कोण में चाँदी के या स्टील के कटोरे में पानी या पीले फूल डाल कर रखें।